किचन में काम करते समय एक परेशानी लगभग हर घर में देखने को मिलती है और वह है खुले हुए पैकेट्स को संभाल कर रखना। चाहे वह बच्चों के पसंदीदा चिप्स और कुरकुरे हों, शाम के नाश्ते की नमकीन हो या फिर रोज इस्तेमाल होने वाले मसाले और मैगी। एक बार पैकेट खुलने के बाद उसे वैसे ही छोड़ देना, उसकी क्लालिटी को खराब कर देता है। हवा लगने से चिप्स नरम पड़ जाते हैं और मसालों में सीलन आ जाती है।
खुला न छोड़ें पैकेट
ऐसे में ज्यादातर लोग जुगाड़ के तौर पर रबड़ बैंड लगा देते हैं या बाजार से महंगे क्लिप्स ले आते हैं। असल में, रबड़ बैंड से पैकेट पूरी तरह एयरटाइट नहीं होता है और क्लिप लगाना भी हर बार झंझट भरा लगता है। अगर आप भी इस छोटी और रोज की झंझट से परेशान हैं तो मशहूर शेफ पंकज भदौरिया का बताया हुआ एक देसी और स्मार्ट हैक अपनाएं। जो आपके बहुत काम आ सकता है, जिसमें बिना किसी मशीन के पैकेट को फिर से नया जैसा सील किया जा सकता है।
Photo Credit: AI generated
पैकेट को दोबारा सील करने के लिए किसी महंगी सीलिंग मशीन की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद स्टील का सामान्य चिमटा ही इस काम के लिए काफी है। उसके लिए एक चिमटा 10 से15 सेकेंड के लिए गैस पर गर्म कीजिए और पैकेट को सील कीजिए।
यह भी पढ़ें- किचन की बदबू और चिपचिपाहट से हैं परेशान? एग्जॉस्ट फैन इस्तेमाल करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान
स्टेप बाय स्टेप ऐसे करें पैकेट सील
- चिमटा तैयार करें: सबसे पहले किचन में इस्तेमाल होने वाला स्टील या लोहे का चिमटा लें।
- गर्म करें: गैस स्टोव ऑन करें और चिमटे के आगे के हिस्से को 10 से 15 सेकंड तक हल्का गर्म करें। ज्यादा गर्म करने से प्लास्टिक जल सकता है, इसलिए हल्की आंच पर ही गर्म करें।
- पैकेट को प्रेस करें: अब खुले पैकेट के दोनों सिरों को एक साथ मिलाकर सीधा रखें। गर्म चिमटे से पैकेट के खुले मुंह पर धीरे-धीरे प्रेस करते हुए आगे से पीछे की ओर ले जाएं।
- एयरटाइट सील: गर्मी के संपर्क में आते ही पैकेट का प्लास्टिक पिघलकर आपस में चिपक जाएगा और पैकेट पूरी तरह से एयरटाइट बंद हो जाएगा, बिल्कुल नए जैसा।
Photo Credit: Pinterest (eBay)
इस ट्रिक के क्या फायदे हैं?
- ताजगी बरकरार: पैकेट एयरटाइट सील होने से अंदर नमी नहीं जाएगी और चिप्स, नमकीन या मसाले लंबे समय तक क्रिस्पी और फ्रेश बने रहेंगे।
- बिना खर्च के जुगाड़: इसके लिए अलग से क्लिप, रबड़ बैंड या कंटेनर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर की चीज से ही काम हो जाएगा।
- हाइजीनिक: यह तरीका देखने में साफ-सुथरा है और एक मिनट से भी कम समय में हो जाता है।
यह भी पढ़ें- छोटी-सी प्लास्टिक बोतल से सुलझेंगी किचन की 2 बड़ी परेशानियां, ऐसे बनाएं स्पंज और डिशवॉशर होल्डर
किचन के छोटे-छोटे काम अगर सही तरीकों से किए जाएं, तो वे हमारा समय और सामान दोनों बचा सकते हैं। खुले हुए पैकेट्स में सीलन लगने की समस्या से निपटने के लिए शेफ पंकज भदौरिया का यह चिमटा वाला हैक एक बेहतरीन और किफायती घरेलू उपाय है। इसे अपनाकर आप न सिर्फ अपने स्नैक्स और मसालों को सुरक्षित रख सकती हैं, बल्कि अपनी किचन को भी पूरी तरह हाइजीनिक और व्यवस्थित बना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करना न भूलें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
-1792759469529_m.webp)