Pressure Cooker Problem Solution: खाना बनाते समय प्रेशर कुकर की सीटी या रबर से पानी का बार-बार बाहर निकलना आम समस्या है। इस दिक्कत से न केवल गैस चूल्हा गंदा होता है बल्कि कुकर की सफाई का काम भी बढ़ जाता है। सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब दाल या चावल का उबलता हुआ पानी बाहर आता जाता है। इसके बाद जब कुकर खोलते हैं, तो उसमें पानी ही नहीं बचता है। ऐसे में लोग प्रेशर कुकर को दुकान पर ले जाकर सही करवाते हैं।
मगर आपको बता दें कि आप कुछ तरीके आजमाकर घर पर ही इस समस्या का समाधान निकाल सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्ट हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
प्रेशर कुकर में लीकेज की समस्या क्यों होती है?
किसी भी समस्या के समाधान के लिए यह जानना जरूरी है कि वह परेशानी क्यों हो रही है। अगर आपके प्रेशर कुकर से पानी बाहर आ रहा है, तो इसके कारणों को इस लेख के माध्यम से समझें।
- कुकर में क्षमता से अधिक पानी या दाल-चावल भर देने से उबलने पर वह इस तरह बाहर निकलने लगता है।
- समय के साथ कुकर की रबर ढीली पड़ जाती है या घिस जाती है, जिससे भाप लीक होने लगती है।।
- यदि सीटी के नीचे की नली में दाल के छिलके या गंदगी फंसी हो, तो प्रेशर ऊपर जाने के बजाय नीचे की साइड से निकलने लगता है।
- तेज आंच पर सीधे कुकर चढ़ाने से अंदर का दबाव अचानक बढ़ता है और पानी तेजी से बाहर फेंकता है।
इसे भी पढ़ें- कॉफी बनाने के बाद फिल्टर पेपर न फेंकें, किचन में ऐसे करें इस्तेमाल
प्रेशर कुकर लीकेज को रोकने के घरेलू हैक्स (How To Solve Pressure Cooket Leakage Problem)
प्रेशर कुकर से अगर बहुत ज्यादा और बार-बार पानी निकलने की समस्या हो रही है, तो आप नीचे बताए गए तरीकों को आजमाकर इससे राहत पा सकती हैं।
- कुकर बंद करने से ठीक पहले उसकी रबर पर थोड़ा सा मक्खन, घी या कुकिंग ऑयल लगा दें। ऐसा करने से रबर और ढक्कन के बीच की ग्रिप मजबूत हो जाती है और भाप या पानी बाहर नहीं रिसता।
- अगर आपके कुकर की रबर ढीली हो गई है, तो इस्तेमाल करने से 10 मिनट पहले उसे डीप फ्रीजर में रख दें। ठंडक के कारण रबर सिकुड़कर अपने सही आकार में आ जाती है।
- दाल या चावल उबालते समय मिश्रण में ऊपर से आधा चम्मच घी या तेल मिला दें। इससे पानी में उठने वाला झाग शांत रहता है और उबाल ऊपर की तरफ आकर सीटी के रास्ते बाहर नहीं निकलता।
- कुकर में हमेशा दो-तिहाई हिस्सा खाली छोड़ें ताकि भाप बनने के लिए पर्याप्त जगह मिले। इसके अलावा, हमेशा पहली सीटी तेज आंच पर लेने के बाद आंच को मध्यम कर दें।
कुकर की सीटी को सही रखने के लिए ध्यान रखें ये बातें
प्रेशर कुकर में खाना पकाने के बाद हम इसे अच्छे से धोते हैं। मगर बात अगर इसकी सीटी की करें, तो बहुत कम लोग इसे रोजाना साफ करते हैं। अगर आप चाहती हैं, कि यह अच्छे से काम करें, तो इसकी सफाई का भी ध्यान रखें। नीचे जानें क्यों?
- हर बार खाना बनाने के बाद सीटी और उसके नीचे की नली को टूथपिक या सुई की मदद से जरूर साफ करें ताकि कोई अनाज या दाना फंसा न रहे।
- 6 से 8 महीने में कुकर की रबर को बदल दें।
- कुकर का ढक्कन लगाते समय यह सुनिश्चित करें कि वह पूरी तरह से लॉक हुआ है या नहीं।
- अगर दाल बनाते समय बार-बार पानी बाहर आता है, तो दाल को पकाने से पहले 15-20 मिनट के लिए हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर रखें।
- इससे दाल जल्दी गलती है और कम पानी में पकती है। साथ ही लीकेज का खतरा खत्म हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- Uses Of Ladle: सिर्फ सर्विंग में ही नहीं, किचन के इन 7 कामों को मिनटों में निपटाती है कलछी
यकीनन आप प्रेशर कुकर लीकेज की समस्या का समाधान जान गई होंगी। इस लेख में न केवल लीकेज की हल बल्कि इसे साफ रखने का तरीका बताया गया है, जो काम के साबित हो सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Magnific
