क्या आपके घर में भी पुराने अखबारों का ढेर लगा हुआ है? अगर हां, तो उन्हें बेचने या फेकने से पहले कुछ DIY हैक्स के बारे में जान लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये पुराने अखबार केवल कबाड़ नहीं हैं, बल्कि इनसे घर सजाने के लिए कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं। इसमें थोड़ी-सी क्रिएटिविटी के साथ आप अखबार को इतना खूबसूरत रूप दे सकती हैं कि किसी को भी पहली नजर में समझ नहीं आएगा कि यह आपने हाथों से बनाया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान DIY टिप्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।
1- पुराने अखबार से बनाएं सुंदर टॉय डिजाइन
पुराने अखबार से बनी यह छोटी-सी कार हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचेगी। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि पहले आपको कार्डबोर्ड से कार का शेप तैयार करना होगा। शेप बनाने के बाद आप इसके ऊपर न्यूजपेपर रोल करके चिपकाएं। इसके लिए अखबार को पहले पतली-पतली रोल वाली स्टिक में तैयार किया जाता है। फिर इन रोल को जोड़कर कार के बॉडी शेप, छत, पहिए और बाकी हिस्से पर लगाया जाता है।
- इसके लिए पहले आपको कार की बॉडी के लिए पेपर रोल करके एक साथ रख लेने हैं।
- आगे और पीछे की बॉडी को मजबूत करने के लिए मोटे कार्डबोर्ड का बेस लगाएं।
- पहिए बनाने के लिए अखबार की लंबी पट्टियों को गोल-गोल घुमाकर यूज करें।
- लास्ट में अपनी पसंद के अनुसार कार के कुछ हिस्सों पर पेंट कर दें।
2- अखबार से बनाएं खूबसूरत पेपर बास्केट
अखबार से बनी बास्केट भी टेबल को सजाने के लिए बेस्ट है। इसमें आप जरूरी चीजें रख सकती हैं या फिर सजाने के लिए भी यूज कर सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए भी पहले आपको कार्डबोर्ड का ही यूज करना होगा, इसके बाद इसपर पेपर रोल करके लगाएं। आप अपने हिसाब से किसी भी तरह का बास्केट डिजाइन चुन सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए पहले अखबार की लंबी शीट लेकर पतली-पतली रोल स्टिक तैयार करनी होगी।
- कुछ स्टिक को सीधा रखकर बास्केट का बेस बनाएं, ताकि यह दिखने में सुंदर लगेय,
- जरूरत के अनुसार बास्केट को गोल, चौकोर या दिल का आकार दिया जा सकता है।
- बेस मजबूत बनाने के लिए अखबार की दो-तीन परत लगा सकती हैं।
- इसके साथ ही बास्केट की सभी पेपर स्टिक लगभग एक जैसी मोटाई और शेप में ही रखें।
image credit- mahima/pinterest
3- पुराने अखबार से बनाएं खूबसूरत वॉल फ्लावर
अखबार का यूज आप वॉल पेपर बनाने के लिए भी कर सकती हैं। घर की दीवार को कम खर्च में कई तरह के डिजाइन से सजा सकती हैं। इसके लिए आपको खर्चे करने की भी जरूरत नहीं होगी। सबसे खास बात यह है कि हर कोई इन डिजाइंस को देखने के बाद आपसे इसे बनाने के तरीके पूछेगा।
इसे भी पढ़ें- पुराने कपड़ों से बनाएं कमाल के Doormat, ये टिप्स आएंगे काम
- इसके लिए आपको अखबार को चौकोर टुकड़ों में काट लेना है।
- हर टुकड़े को मोड़कर कोन जैसा बनाएं।
- इसके बाद कोन के नीचे वाले हिस्से पर गोंद लगाकर उसे अच्छी तरह चिपका दें।
- इसी तरह कई सारी पंखुड़ियां तैयार करें।
- एक गोल कार्डबोर्ड का टुकड़ा लेकर उसके चारों तरफ पंखुड़ियां लगाना शुरू करें।
- इस तरह यह डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगा।
image credit- etsy.com/pinterest
इन सभी होम डेकोर डिजाइंस को देखन के बाद आप समझ गई होंगी कि इसे बनाना काफी आसान है, लेकिन आपको अखबार को रोल करते हुए इसके शेप पर खास ध्यान देना होगा। अगर इन्हें लंबे समय तक रखना है, तो ऊपर से पेपर सीलर या प्लास्टिक पेपर की कोटिंग कर सकती हैं। यह धूल और नमी से बचाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें- बेड के साथ इस तरह का टेबल लैंप डिजाइन लगता है खूबसूरत
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- DIY Paper Fan Palm Leaves, Sooz Moon/pinterest
