घर की सफाई के दौरान कई बार हमें ऐसे पुराने लकड़ी के हैंगर्स मिल जाते हैं, जो ढीले होने या लकड़ी खराब होने की वजह से इस्तेमाल में नहीं आते। ऐसे हैंगर्स को हम बेकार समझकर कबाड़ में फेंक देते हैं या फिर स्टोर रूम के किसी कोने में रख देते हैं। हालांकि, थोड़ी-सी क्रिएटिविटी लगाकर अगर आप इन्हीं बेकार लकड़ी के हैंगर्स का सही इस्तेमाल करेंगी, तो ये आपके घर को खूबसूरत बना सकते हैं।
पुराने लकड़ी के हैंगर्स से बनाएं 3 खूबसूरत डेकोर आइटम्स
अगर आप भी अपने बेडरूम, लिविंग रूम या घर के किसी भी खाली कोने को बिना पैसे खर्च किए खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो पुराने लकड़ी के हैंगर्स को रीसायकल करके ये 3 बेहतरीन चीजें तैयार कर सकती हैं -
1. वॉल-माउंटेड ज्वेलरी और एक्सेसरीज ऑर्गनाइजर
इधर-उधर बिखरी हुई ज्वेलरी दिखने में तो खराब लगती ही है, साथ ही इनके खोने का भी डर बना रहता है। ऐसे में इन्हें संभालकर रखने के लिए आप पुराने लकड़ी के हैंगर का एक बेहतरीन वॉल स्टैंड बना सकती हैं। इसके लिए लकड़ी के हैंगर की निचली छड़ पर कुछ मेटल हुक्स या नॉब्स कस दें। अब इसे कमरे की दीवार या ड्रेसिंग टेबल के पास टांगकर आप इस पर मोतियों की माला, नेकलेस और ब्रेसलेट जैसी एक्सेसरीज लटका सकती हैं।
(image credit: pinterest/Susie)
2. पिक्चर गैलरी और मैगजीन डिस्प्ले होल्डर
आप चाहें तो पुराने लकड़ी के हैंगर का इस्तेमाल पिक्चर गैलरी और मैगजीन होल्डर के रूप में भी कर सकती हैं। इसकी मदद से आप दीवार पर बिना ढेरों कीलें ठोके अपनी पसंदीदा तस्वीरें लगाकर कमरे का लुक बदल सकती हैं। इसके लिए हैंगर की निचली बार पर क्लिप्स या रस्सी बांधकर अपनी पुरानी यादगार तस्वीरें, मैगजीन या मोटिवेशनल पोस्टर्स लगाएं। इस तरह से हैंगर का इस्तेमाल करने पर लिविंग रूम या स्टडी रूम की खाली दीवारों को एक अलग और यूनिक लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- बेकार फटे पुराने पिलो कवर को फेंकने के बजाय, बना सकती हैं डेकोर की ये 5 चीजें
(image credit: pinterest/Susie)
3. स्कार्फ और दुपट्टा स्टैंड
पुराने लकड़ी के हैंगर का इस्तेमाल करके आप एक स्कार्फ स्टैंड भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए किसी भी कमरे में या अलमारी के पास एक कील पर हैंगर को टांगें और इसमें अपने स्कार्फ, स्टोल या दुपट्टे बांधकर रखें। यह तरीका न सिर्फ आपके स्कार्फ को एक जगह संभालकर रखेगा, बल्कि घर के बोरिंग कोनों को भी अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा।
(image credit: pinterest/jakagr)
DIY हैंगर डेकोर बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप पुराने हैंगर्स का इस्तेमाल करके ऊपर बताई गई चीजें बनाना चाहती हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें -
यह भी पढ़ें- Waste Newspaper DIY Ideas: रद्दी अखबार से बनाएं शानदार होम डेकोर आइटम्स, देखें आसान DIY जुगाड़
- यह DIY सामान बनाने के लिए जरूरी चीजें आपको किसी भी लोकल हार्डवेयर या स्टेशनरी स्टोर से आसानी से मिल जाएंगी।
- अगर आपके पास घर में पुराने हैंगर्स नहीं हैं, तो आप नए हैंगर्स भी खरीद सकती हैं।
- आप इन लकड़ी के हैंगर्स पर अपनी पसंद का वाटर कलर या एक्रेलिक पेंट कर सकती हैं। कलर करने के बाद ये और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगे।
निष्कर्ष : घर की सजावट और सामान को व्यवस्थित रखने के लिए बाजार से महंगे ऑर्गनाइजर या शो-पीस खरीदने के बजाय, आप घर में पड़े पुराने लकड़ी के हैंगर्स का इन 3 आसान और क्रिएटिव तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(Main Image Credit: pinterest/Valerie V/AI)
-1788861602432_m.webp)