आज के समय में ज्‍यादा घरों की बालकनी में ढेर सारे पेड़-पौधे लगे हाेते हैं, लेक‍िन कई बार समस्‍या होती है क‍ि बालकनी में धूप कम आती है। ऐसे में कई पौधे कुछ ही दिनों में मुरझाने लगते हैं। अगर आपकी बालकनी में भी रोशनी कम आती है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप वहां हरियाली नहीं ला सकती हैं।

कम धूप में भी ग्राे करते हैं ये पौधे

कुछ पौधे ऐसी जगहों पर भी अच्छी तरह बढ़ते हैं, जहां सीधी धूप नहीं पड़ती या रोशनी कम रहती है। इनमें स्‍नेक प्‍लांट, मनी प्‍लांट, पीस लि‍ली, जेडजेड प्‍लांट जैसे पौधे शामि‍ल हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में व‍िस्‍तार से-

image credit- pexels

1. स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट कम देखभाल में भी ठीक रहता है। इसकी लंबी, सीधी पत्तियां बालकनी को सुंदर लुक देती हैं। ऐसे में अगर आपकी बालकनी में सीधी धूप नहीं भी आती है तो इसे रख सकती हैं।

  • इसे ऐसी जगह रखें जहां थोड़ी रोशनी आती हो।
  • मिट्टी सूखने पर ही पानी दें।
  • छोटे और बड़े, दोनों तरह के गमलों में लगा सकती हैं।

2. मनी प्लांट

मनी प्लांट की बेल लटकते गमले या दीवार के सहारे बहुत अच्छी लगती है। इसे कम रोशनी वाली जगह पर भी रखा जा सकता है। बस ध्‍यान रखें क‍ि-

  • मिट्टी में पानी जमा न होने दें।
  • बेल को रेलिंग या किसी सपोर्ट पर चढ़ा सकती हैं।
  • इसकी पत्तियां हरी और चमकदार रहती हैं।

3. पीस लिली

अगर आप हरी पत्तियों के साथ सफेद फूल भी चाहती हैं, तो पीस लिली भी लगा लें। इसे तेज सीधी धूप की जरूरत भी नहीं होती है और यह द‍िखने में भी बहुत सुंदर लगती है।

  • इसे कम या छनी हुई रोशनी में रखें।
  • मिट्टी में नमी बनी रहने दें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न डालें।

4. जेड प्लांट

जेड प्लांट की मोटी, चमकदार पत्तियां ही इसे खास बनाती हैं। यह कम रोशनी में भी रह सकता है और इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं है।

  • इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती है।
  • पानी देने से पहले मिट्टी की नमी चेक करें।
  • इसे बालकनी के किसी कोने में रख सकती हैं।

image credit- pexels

5. स्पाइडर प्लांट

स्‍पाइडर प्‍लांट भी बालकनी में लगाने के ल‍िए एकदम सही है। इसकी लंबी, हरी और सफेद धारियों वाली पत्तियां बालकनी को सुंदर बना देंगी।

  • इसे तेज सीधी धूप से बचाएं।
  • कम रोशनी वाली जगह पर रखें।
  • लटकते गमले में यह काफी अच्छा लगता है।

6. फर्न

फर्न की घनी पत्तियां बालकनी में हरियाली बढ़ाने के लिए सबसे बेस्‍ट होती हैं। इसे नमी पसंद होती है। साथ ही यह कम रोशनी वाली जगहों पर बढ़ती है।

  • मिट्टी को पूरी तरह सूखने न दें।
  • ऐसी जगह रखें जहां हवा आती हो।
  • बहुत गर्म और सूखी जगह से बचाएं।

इन पौधों को लगाते समय बस ध्यान रखें क‍ि कम रोशनी सहने वाले पौधों को भी थोड़ी नेचुरल लाइट चाहिए होती है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- pexels