घर की साफ फर्श पर 10 मिनट बाद ही फिर से धूल दिखने लगे तो पूरा मूड खराब हो जाता है। पोंछा लगाते-लगाते थकान होती है। कई बार गलती सफाई में नहीं, टाइल्स के रंग में होती है। कुछ शेड्स ऐसे होते हैं जो हर छोटा कण दिखा देते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं, जो गंदगी को छुपा लेते हैं और घर को बिना मेहनत के भी साफ-सुथरा दिखाते हैं। अगर आप नया घर बना रही हैं या रेनोवेशन का सोच रही हैं, तो ये रंग आपके काम के हैं। इन्हें लगाने से घर में घूल धूल-मिट्टी और पैरों के निशान नजर नहीं आएंगे। आइए जानते हैं यहां।
कौन से रंग की टाइल्स में नहीं दिखेगी धूल?
अगर आप भी अपने घर को रेनोवेट कराने की सोच रही हैं, तो इस बार नीचे दिए गए इन शेड्स के टाइल्स लगवाएं।
1. मीडियम ग्रे
न बहुत डार्क, न बहुत लाइट। यह कलर धूल और फुटप्रिंट्स दोनों को बैलेंस कर देता है। खासकर भारतीय घरों में जहां रोज थोड़ी-बहुत मिट्टी आती ही है। उन घरों में यह कलर सबसे ज्यादा चलता है। अगर आपको मॉडर्न और सोफिस्टिकेटेड लुक चाहिए, तो लिविंग रूम के लिए परफेक्ट है।
Image credit- Pinterest (wolf huynh)
2. सैंड बेज और ग्रीज
सफेद से थोड़ा हटकर बेज, क्रीम जैसा शेड। यह कलर काफी प्यारा है और आंखों को सुकून देता है। बाहर से आने वाली हल्की मिट्टी का रंग इसी में घुल जाता है। सफेद दीवार और वुडन फर्नीचर के साथ यह काफी क्लासी लगता है।
3. हल्का टॉपी ब्राउन
हमारे यहां की धूल का रंग अक्सर भूरा ही होता है। इसलिए हल्का भूरा या टॉपी शेड उससे सबसे ज्यादा मेल खाता है। हॉल से लेकर बेडरूम तक कहीं भी लगाओ, गर्म और कोजी फील देगा। साथ ही गंदगी भी नजर नहीं आएगी।
यह भी पढ़ें- Tiles Cleaning Tips: 10 रुपये में घर की गंदी और पीली पड़ चुकी टाइल्स भी लगेगी शीशे जैसे चमकने, बस अपनाएं ये टिप्स
4. मार्बल या टेराजो पैटर्न
प्लेन कलर नहीं चाहिए तो हल्का टेक्सचर वाला पैटर्न चुनें। इसमें दो-तीन रंगों का मिक्स होता है, इसलिए कोई भी छोटा दाग या पैरों का निशान आंखों में चुभता नहीं। यह दिखने में भी महंगा लगता है।
image credit- Pinterest (found on cosmos)
टाइल्स लेते वक्त सिर्फ रंग पर न दें ध्यान
चमकदार ग्लॉसी टाइल्स भले ही दुकान में सुंदर लगें, घर आकर हर निशान दिखाती हैं। रोज के इस्तेमाल के लिए मैट या सैटिन फिनिश लो। साथ ही ये भी चेक कर लें कि फिसले नहीं और साफ करने में भी आसानी हो। कोई भी टाइल जादू नहीं करेगी, हफ्ते में 2-3 बार पोंछा तो लगाना ही पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- बाथरूम की टाइल्स के बीच जम गई है काली गंदगी? बस सेंधा नमक और साबुन का ये घोल चमका देगा फर्श
इस साल अगर आप भी अपना घर रेनोवेट करा रही हैं या नया घर बनवा रही हैं, तो इन टाइल्स के कलर को जरूर चुनें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- Pinterest (Mosa,Nouna Di)
