बेडरूम को खूबसूरत बनाने के लिए हमेशा नई चीजें खरीदने या बहुत ज्यादा डेकोरेशन की जरूरत नहीं होती, क्योंकि छोटी-छोटी चीजें भी पूरे कमरे का लुक बदल देती हैं। इसी तरह से बेड के साइड में रखा टेबल लैंप भी आपके कमरे की सजावट में काम आता है। आपने ध्यान दिया होगा, होटल में बेड के आस-पास ज्यादा सजावट नहीं होती, लेकिन बेड के साइड में रखे लैंप से ही पूरा कमरा लग्जरी दिखने लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग लैंप डिजाइंस के बारे में विस्तार से बताएंगे।
मेटल गोल्ड टेबल लैंप
यह दिखने में भले ही आपको लग्जरी लग रहा हो, लेकिन ज्यादा महंगा नहीं आता। कम बजट में अगर कोई ऐसा लैंप ऑप्शन सर्च कर रहे हैं, जो कमरे को अच्छा लुक दें, तो आप गोल्ड मेटल वाला टेबल लैंप ले सकती हैं।
- यह टेबल लैंप गोल्डन बॉर्डर वाले फर्नीचर के साथ ज्यादा मैच होता है।
- इसे ब्लेक और वाइट बेडरूम वाले कमरे में भी रखा जा सकता है, इससे कलर खिलकर नजर आता है।
- आप इसमें बहुत ज्यादा चमकीला डिजाइन लेने की बजाय सिंपल प्लेन मेट चुन सकती हैं।
मशरूम डिजाइन लैंप
आजकल इस शेप का लैंप डिजाइन भी काफी ट्रेंड कर रहा है। इसमें लैंप के ऊपर गोल छतरी जैसा डिजाइन होता है और उसी में से लाइट जलती है। इसमें निकलने वाली लाइट को आप बदल भी सकती हैं, इसलिए यह कमरे के लिए बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- छोटे से लिविंग रूम को बनाएं हरा-भरा, जानें गमलों से घर सजाने के 3 आसान और ट्रेंडी हैक्स
- यह बहुत कम लाइट वाला लैंप होता है, इसलिए बेड के साइड में रखने के लिए बेस्ट है।
- मॉडर्न कमरे में इस तरह का लैंप डिजाइन ज्यादा अच्छा लगता है।
- इसे रखने के बाद अगर आप टेबल पर कोई और डेकोरेटिव आइटम नहीं रखेंगे, तो भी यह खूबसूरत लगेगा।
ग्लास टेबल लैंप
इस तरह का लैंप डिजाइन उन लोगों को ज्यादा पसंद आता है, जो कमरे को सिपंल और क्लासी रखना पसंद करते हैं। इसमें ज्यादा सजावट नहीं होती, लेकिन फिर भी यह बेड के साइड में रखा हुआ खूबसूरत लगता है।
- इसे आप बच्चों के कमरे में रखने से बचें, क्योंकि टूटने का डर रहेगा।
- इस तरह के लैंप का वाइट या क्रीम कलर के पेंट वाले कमरों के साथ ज्यादा सुंदर लगेगा।
- अगर कमरे में पहले से ज्यादा डोकेरशन है, तो यह सिंपल ऑप्शन बेस्ट रहेगा।
इन लैंप डिजाइंस को देखकर आप समझ गए होंगे कि इनकी मदद से कैसे आप सिंपल से कमरे को भी क्लासी लुक दे सकते हैं। लैंप की हल्की रोशनी की वजह से कमरा लग्जरी फील देता है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnific
