घर को सजाने और उसे आलीशान बनाने के लिए महिलाएं हर मुमकिन कोशिश करती हैं। खासकर जब बात लिविंग रूम के सोफे या बेडरूम के बेड का लुक बदलने की हो, तो सही सजावट बहुत मायने रखती है। ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने कमरे की पूरी रंगत बदलना चाहती हैं, तो एक जैसे पुराने डिजाइन वाले कुशन रखने के बजाय सही रंग, फैब्रिक और सुंदर डिजाइन वाले कुशन चुन सकती हैं।

सोफे और बेड के लिए 4 खूबसूरत कुशन डिजाइंस 

अगर आपके लिविंग रूम में बिल्कुल साधारण सोफा या बेड लगा है, तो भी उसे क्लासी और लग्जरी फील देने के लिए कुशन के ये 4 लेटेस्ट डिजाइंस जरूर ट्राई करें -

1. वेलवेट और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी कुशन

हर कोई अपने लिविंग रूम को शाही लुक देना चाहता है। ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन अपने घर को नया लुक देना चाहती हैं, तो बिना ज्यादा खर्च किए इन खूबसूरत वेलवेट फैब्रिक वाले कुशन को सोफे या बेड पर रख सकती हैं। यह कमरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

  • इन बातों का रखें ध्यान: जब भी आप वेलवेट के कुशन लेने जाएं, तो रंगों का खास ध्यान रखें।
  • इसके लिए बॉटल ग्रीन, रॉयल ब्लू या वाइन रेड जैसे गहरे रंग सबसे बेस्ट रहेंगे।  
(image credit: pinterest/CraftPixiesDIYLuxury)

2. फ्लोरल और डिजिटल प्रिंटेड कुशन

कुशन और बेडशीट पर बने फूल-पत्तियों के डिजाइन घर को और ज्यादा खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन आप इन प्यारे फ्लोरल और डिजिटल प्रिंट वाले कुशन को अपने होम डेकोर में शामिल कर सकती हैं।

  • इन बातों का रखें ध्यान: फ्लोरल प्रिंटेड कुशन खरीदते समय बड़े-बड़े रंग-बिरंगे फूलों वाले डिजिटल प्रिंट्स चुनें।
  • बहुत ज्यादा भरे हुए या हैवी प्रिंट वाले कुशन कमरे का लुक बिगाड़ सकते हैं।
(image credit: pinterest/Etsy)

3. बोहो-टेक्सचर्ड और फ्रिंज कुशन

आजकल घर की सजावट में बोहो स्टाइल काफी ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में आप इस साल त्योहारों पर अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बोहो-टेक्सचर्ड कुशन रख सकती हैं। इन्हें रखने से कमरे का पूरा लुक तुरंत बदल जाता है। इन कुशन में धागों के गुच्छे, झालर और अलग-अलग टेक्सचर बने होते हैं, जो इन्हें बहुत अट्रैक्टिव बनाते हैं।

  • इन बातों का रखें ध्यान: जब भी आप इस तरह के कुशन चुनें, तो सोफे या बेड के साइज के हिसाब से ही चुनें।
  • साथ ही दीवारों या पर्दों के रंग को ध्यान में रखते हुए मैचिंग कुशन ही शामिल करें।
(image credit: pinterest/Etsy)

4. एनिमल प्रिंट कुशन

आजकल एनिमल प्रिंट वाले कुशन भी ज्यादातर घरों में देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में आप भी इस तरह के कुशन को अपने लिविंग रूम के सोफे या बेडरूम के बेड पर रखकर कमरे की सुंदरता बढ़ा सकती हैं। ऐसे कुशन आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे।

  • इन बातों का रखें ध्यान: सोफे पर जरूरत के हिसाब से ही कुशन रखें, क्योंकि ज्यादा कुशन रखने से बैठने की जगह नहीं बचेगी।
  • कुशन के लिए आप हाई-डेंसिटी फोम या सॉफ्ट फिलिंग चुन सकती हैं।  
 
(image credit: pinterest/Etsy)

अगर आप भी घर को सुंदर बनाने के लिए नया या महंगा फर्नीचर खरीदने की सोच रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बस अपने सोफे या बेड के हिसाब से इन खूबसूरत कुशन को चुनकर कमरे की सजावट को दोगुना कर सकती हैं।