Trash to Treasure Ideas: कई बार हम घर में पड़ी बेकार बोतल और अन्य चीजें फेंक देते हैं, ये सोचकर कि यह सब बेकार का सामान है, लेकिन क्या आप जानती हैं इन बेकार सामान से भी आप काम की चीजें बना सकती हैं। जो बोतल आपको खाली लगती है, उसी से चिड़ियों का घर बन सकता है और पुरानी मैगजीन से दीवार की सुंदर पेंटिंग बन सकती है। आइए जानते हैं ऐसी 7 चीजें जिनसे सुंदर और काम की चीजें बन सकती हैं, वो भी बिना एक रुपया खर्च किए, घर में पड़े सामान से ही।
घर की इन 7 बेकार चीजों से बनाएं काम की चीज
अगर आपके घर में भी बोतल से लेकर अन्य चीजें पड़ी हैं, तो उन्हें फेंके नहीं बल्कि कुछ अच्छा बना लें।
1. प्लास्टिक बोतल से Bird Feeder
घर में रोज कोल्ड ड्रिंक या पानी की बोतल आती है ना? उसी से चिड़ियों के लिए छोटा सा घर बनाइए। बोतल में दो छोटे छेद कीजिए, एक लकड़ी की डंडी आर-पार डालिए ताकि चिड़िया बैठ सके और ऊपर से दाना डालने के लिए छोटा सा छेद करिए। इसे बालकनी में लटका दीजिए। सुबह-सुबह जब चिड़ियां आएंगी, तो आपका दिन ही बन जाएगा। बच्चों को ये सबसे ज्यादा पसंद आएगा।
image credit- pinterest (Popyella)
2. पुरानी मैगजीन से Wall Art बनाएं
पुरानी मैगजीन को रद्दी में बेचने से पहले एक बार ये ट्राई कीजिए। मैगजीन के कलरफुल पेज या पूरी मैगजीन दीवार में चिपका दीजिए। ये दीवार पर लगाने के बाद ऐसा लगेगा जैसे महंगी पेंटिंग लगी हो। अगर आपको क्रिएटिविटी पसंद है तो ये वाला आइडिया आपके लिए ही है।
image credit- pinterest (elenvibes)
3. कांच के जार से Lantern बनाएं
जैम, अचार या कॉफी का खाली कांच का जार फेंक देती हैं ना? अब से मत फेंकिएगा। जार के अंदर एक छोटी सी LED लाइट या मोमबत्ती रखिए, ऊपर से रस्सी या कपड़े से सजा दीजिए। रात में जब ये जलेगा, तो पूरा कमरा एकदम कैफे जैसा लगेगा। इसे आप डिनर टेबल पर या बालकनी में भी रख सकते हैं।
image credit- pinterest (Benedicte)
4. जूते के डिब्बे से Desk Organizer बनाएं
टेबल पर सामान बिखरा रहता है? तो जूते का खाली डिब्बा लीजिए, उसे कलरफुल पेपर या कपड़े से कवर कीजिए और अंदर छोटे-छोटे डिब्बे लगाकर खाने बना दीजिए। बस, आपका सस्ता और सुंदर Desk Organizer तैयार है।
image credit- pinterest (Maribel)
5. प्लास्टिक कंटेनर से Pencil Holder बनाएं
दही, आइसक्रीम या बटर के खाली डिब्बे भी काम आ सकते हैं। उन्हें धोकर, ऊपर से कलर करके या पुराने कपड़े से लपेटकर Pencil Holder बना लीजिए। बच्चे अपने पेन-पेंसिल इसमें रखेंगे तो टेबल भी साफ रहेगा और उन्हें अपनी बनाई चीज पर गर्व भी होगा।
image credit- pinterest (WithLoveLive)
6. पुराने बल्ब से Hanging Vase बनाएं
फ्यूज बल्ब को तो हम सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं, लेकिन उसी बल्ब के पर पेंट करके आप वास बना सकती हैं। इसके लिए आपको बल्ब पर पेंट करना होगा और फिर धागा या कुछ बांधकर कहीं लटका देना होगा। यकीन मानिए, देखने वाले पूछेंगे कि ये कहां से खरीदा?
image credit- pinterest (Craftionary . net)
7. टूटी क्रॉक्स से Pot बनाएं
ये वाला आइडिया सबसे मजेदार है। अगर घर में क्रॉक्स का एक पैर टूट गया है या छोटा हो गया है, तो उसे फेंकने की बजाय उसमें मिट्टी भरकर छोटा पौधा लगा दीजिए। इसे बालकनी की रेलिंग पर लटका दीजिए, देखने में एकदम क्यूट लगेगा और सबका ध्यान खींचेगा।
image credit- pinterest (Tiptop)
क्राफ्ट बनाते समय हमेशा पहले चीज को अच्छे से धोकर सुखा लें। गीली बोतल या डिब्बे पर कलर ठीक से नहीं चढ़ता और बाद में बदबू भी आने लगती है। साथ ही अगर आप इसे लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो ऊपर से ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश या क्लियर वार्निश की एक कोट लगा दें। इससे कलर नहीं उतरेगा और चीज नई जैसी लगेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- pinterest (lily's store, Fashion Factory, jjknndy)
