सावन का महीना धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी अहम माना जाता है। इस मौसम में नमी बढ़ जाती है और इंफेक्शन का खतरा भी अधिक होता है। वहीं पाचन तंत्र भी कुछ हद तक धीमा हो जाता है। ऐसे में इस मौसम में डाइट में कुछ खास बदलाव बेहद जरूर होते हैं। सावन के पवित्र महीने में, संतुलित और सात्विक आहार, सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इस महीने में आसानी से पचने वाले, शरीर में पानी की कमी पूरी करने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स पर ध्यान देना चाहिए। वहीं तामसिक और प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहना चाहिए। इस मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, चलिए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Swetha. A, Deputy Chief Dietitian, Yashoda Hospitals, Secunderabad जानकारी दे रही हैं।

सावन के महीने में क्या खाएं?

डाइटिशियन श्वेता का कहना है कि सावन में आप व्रत रखें या सामान्य भोजन करें, दोनों की स्थिति में आपको हल्की और बैलेंस डाइट लेनी चाहिए। इस मौसम में आपको ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए, जिन्हें आप आसानी से पचा पाएं।

  • सावन में कुछ फल जैसे- केला, सेब, पपीता और अनार जरूर खाएं। इसके साथ सीजनल फ्रूट्स भी जरूर खाएं।
  • इनसे शरीर को एनर्जी और हाइड्रेशन मिलता है।
  • कुट्टू, सिंघाड़े और अमरंथ (राजगिरा) के आटे से बनी चीजें खाएं।
  • दूध, दही, छाछ और पनीर को डाइट का हिस्सा बनाएं। इनसे शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम मिलेगा।
  • आलू, कद्दू, लौकी और कच्चे केले जैसी सब्जियों को भोजन में जरूर शामिल करें।
  • सूखे मेवे, मखाना और सेंधा नमक जरूर खाएं। इससे शरीर को ताकत मिलती है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है।
  • गुनगुना पानी, नारियल पानी और सौंफ-अजवाइन का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और डाइजेशन भी दुरुस्त रहेगा।

यह भी पढ़ें- मानसून में पाचन रहेगा एकदम सही, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

सावन के महीने में क्या न खाएं?

सावन के महीने में भारी भोजन नहीं खाना चाहिए। इसे पचाना मुश्किल होता है। खासतौर पर रात के समय हल्का भोजन करना चाहिए। आप डिनर में सिर्फ सूप भी ले सकती हैं।

  • गेहूं, दाल और बेसन को डाइट में शामिल न करें।
  • लहसुन, प्याज और मसालेदार खाने से दूर रहें।
  • नॉनवेज फूड्स, अंडे और अल्कोहल से दूरी बनाना बेहतर रहेगा।
  • फ्राइड, पैकेज्ड और तले-भुने खाने से दूर रहें क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है।
  • इस समय पर हरी पत्तेदार सब्जियां और बैंगन न खाएं। इससे मानसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा रहता है।

 यह भी पढ़ें- सावन में हल्का खाना खाने की सलाह क्यों देता है आयुर्वेद? जानें फायदे

सावन में हेल्दी रहने के लिए एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।