हमारे शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए कई अंग बिना रूके और बिना थके लगातार काम करते हैं। हमारा लिवर इन्हीं में से एक है। खाने को पचाने में मदद करना, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालना, खाने को एनर्जी में बदलना और इम्यून सिस्टम को मजबूत करना समेत कई काम लिवर के जिम्मे होते हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए इसका सही तरह से काम करना बहुत जरूरी है। आजकल डाइट, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेस समेत कई कारणों के चलते फैटी लिवर की दिक्कत बढ़ती जा रही है। ऐसे में नानी मां की रसोई में मौजूद खाने-पीने की कुछ चीजें लिवर को हेल्दी रखने और फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद करती हैं। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

1. नींबू पानी का सेवन करें

नींबू फैटी लिवर में बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा संतरे, मौसंबी और अन्य सिट्रस फ्रूट्स को भी लिवर के लिए हेल्दी माना जाता है। आप खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पिएं। इसके अलावा सलाद और सब्जियों में भी नींबू का इस्तेमाल करें। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और फैट तेजी से बर्न होता है।

2. जीरा, धनिया, सौंफ और अदरक की चाय पिएं

जीरा, धनिया, सौंफ और अदर की चाय भी लिवर हेल्थ को सुधार सकती है। इन सभी चीजों को पानी में डालकर उबाल लें और छानने के बाद गुनगुना ही पिएं। इसे खाने के लगभग एक घंटे बाद पीना फायदेमंद रहेगा। यह ब्लोटिंग को दूर करती है, पाचन को सुधारती है और शरीर को डिटॉक्स करती है। इससे शरीर में जमा चर्बी भी कम होती है और फैटी लिवर के लक्षण रिवर्स हो सकते हैं।

3. आंवले को डाइट का हिस्सा बनाएं

आंवला लिवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पित्त को बैलेंस करता है और लिवर को सही तरह से फंक्शन करने में मदद करता है। इससे पाचन भी दुरुस्त होता है। खाली पेट आंवला का जूस पीना फायदेमंद रहेगा। आप कच्चे आंवले के टुकड़ों को भी खा सकती हैं।

4. कच्ची हल्दी है फायदेमंद

फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में हल्दी फायदेमंद होती है। इसमें कर्क्युमिन होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे लिवर सेल्स हेल्दी रहती हैं। आप कच्ची हल्दी और चुटकी भर काली मिर्च को पानी में उबालकर पिएं। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए वरना यह लिवर को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

 

एक्सपर्ट का कहना है कि सेहतमंद रहने के लिए लिवर का हेल्दी होना बहुत जरूरी है और इसमें ये देसी उपाय मदद कर सकते हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।