छठ उत्सव के दौरान हर साल छठी मइया को भोग लगाने के लिए घरों में ठेकुआ प्रसाद बनाया जाता है। ठेकुआ खासकर गेहूं के आटे और शुद्ध घी के साथ गुड़ मिलाकर बनाया जाता है। छठ पूजा के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाली ये तीनों चीजें न सिर्फ ठेकुए को स्वादिष्ट बनाती हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं, क्योंकि यह शरीर को भरपूर ऊर्जा और पोषण देती हैं। आइए जानते हैं कि ठेकुआ प्रसाद में इस्तेमाल होने वाली ये सभी चीजें हमारी सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकती हैं।
सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है गेहूं, गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन?
छठ के दौरान बनने वाले ठेकुए में शामिल ये सभी चीजें शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाती हैं -
1. एनर्जी और स्टेमिना बढ़ाए
ठेकुए में मौजूद चीजें शरीर को कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल ग्लूकोज देती हैं, जिससे कमजोरी दूर होती है और स्टेमिना तेजी से बढ़ता है।
pinterest/Rumki's Golden Spoon
2. हीमोग्लोबिन और आयरन का स्त्रोत
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण संस्थान का आधिकारिक पोर्टल के अनुसार चीनी के मुकाबले गुड़ आयरन का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। गेहूं के आटे और गुड़ का यह कॉम्बिनेशन हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाता है, जिससे थकान और चक्कर आने की समस्या दूर होती है।
3. बेहतर पाचन क्रिया
गेहूं का आटा पेट में भारीपन नहीं पैदा करता, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है और जब इसे गुड़ के साथ पकाया जाता है, तो यह डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा में ठेकुआ के साथ जरूर बनाएं कद्दू-भात, जानें इस प्रसाद को तैयार करने का आसान तरीका
4. इम्युनिटी बढ़ाए
गुड में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटीको बढ़ाते हैं, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं। अगर आप भी ठेकुआ सिर्फ प्रसाद के तौर पर खाती हैं, तो अब आप इसे अपनी सेहत के लिहाज से भी खा सकती हैं।
ठेकुआ बनाते सय किन बातों का ध्यान रखें?
सेहतमंद और पारंपरिक स्वाद पाने के लिए ठेकुआ बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का जरूर ध्यान रखें। जैसे-
- रिफाइंड चीनी की जगह ठेकुए में हमेशा शुद्ध गुड़ का ही इस्तेमाल करें, जिससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकें।
- प्रसाद को हमेशा शुद्ध देसी घी में ही तलें। आजकल बाजार में मिलने वाले डालडा घी और केमिकल वाले ऑयल्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- सेहत के लिए फायदेमंद होने के बावजूद इसे जरूरत से ज्यादा न खाएं, क्योंकि गुड़ और घी होने की वजह से इसमें कैलोरीज बहुत ज्यादा होती हैं।
निष्कर्ष: छठ उत्सव के दौरान बनने वाला यह महाप्रसाद ठेकुआ स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। गेहूं, गुड़ और घी का यह कॉम्बिनेशन इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग करने से लेकर थकान को दूर करने तक, हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: freepik
-1794554718920_m.webp)