जब लिवर सेल्स में अतिरिक्त वसा यानी फैट जमा होने लगता है, तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है। यह दिक्कत आजकल तेजी से बढ़ती जा रही है। गलत खान-पान के चलते युवा इस दिक्कत से ज्यादा परेशान हैं। फैटी लिवर के बारे में सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते हैं। जब लिवर पर फैट जमा होने लगता है, तो लिवर के काम करने की क्षमता पर असर होता है। इसके चलते लिवर शरीर से गंदगी को बाहर नहीं निकाल पाता है और इसका असर हमारे डाइजेशन, एनर्जी लेवल और इम्यूनिटी पर होता है।

अगर रिपोर्ट में ग्रेड 1 फैटी लिवर सामने आने पर ही आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना शुरू कर देंगी, तो इसे ग्रेड 2 में पहुंचने से रोका जा सकता है और लंबे समय तक हेल्दी खान-पान से फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स भी किया जा सकता है। यहां हम आपको घर मे मौजूद कुछ चीजों से बनने वाली एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। चलिए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

फैटी लिवर के लिए डाइटीशियन की बताई ड्रिंक के फायदे

  • डेंडेलियन रूट टी बाइल प्रोडक्शन को बेहतर बनाती है और लिवर को डिटॉक्स करती है।
  • धनिये के पत्तों से इंफ्लेमेशन कम होता है। ये लिवर को नेचुरली डिटॉक्स करने और लिवर के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  • हल्दी में कर्क्युमिन भरपूर मात्रा में होता है। इससे लिवर में जमा फैट कम होता है।

  • काली मिर्च कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाती है और लिवर एंजाइम्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह ड्रिंक काफी हद तक फैटी लिवर के लक्षणों को कम कर सकती है। इसके साथ ही शुगर, रिफाइंड कार्ब्स, फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाएं।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए आज ही से करें ये 7 काम

फैटी लिवर के लिए हेल्दी ड्रिंक कैसे बनाएं?

सामग्री

  • पानी- 2 कप
  • डेंडेलियन रूट (सिंहपर्णी) चाय - 1 टीस्पून
  • धनिये के पत्ते (ताजा) - 1 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
  • काली मिर्च- 2 चुटकी

विधि

  • एक बर्तन में पानी डालें और इसे हल्का उबाल लें।
  • इसमें डेंडेलियन रूट टी डालें और 3-4 मिनट छोड़ दें।
  • अब इसमें धनिया पत्ते, हल्दी और काली मिर्च डालें।
  • इसे 2-3 और उबाल लें और फिर एक कप में छाल सें।
  • इसे सुबह खाली पेट गुनगुना ही पिएं।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत

 

डाइटिशियन मनप्रीत का कहना है कि सेहतमंद रहने के लिए लिवर का हेल्दी होना बहुत जरूरी है और इसमें यह हेल्दी ड्रिंक मदद कर सकती है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।