खाने का ठीक से पचना सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। जब खाना ठीक से नहीं पचता है, तो पेट में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। कई बार जब खाना हजम नहीं होता है, तो पेट फूलने लगता है। कुछ लोगों को शाम होते-होते ब्लोटिंग और पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। ऐसे में हेल्दी डाइट के साथ कुछ देसी नुस्खें मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो ब्लोटिंग दूर कर सकती है। चलिए इनके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

ब्लोटिंग को कम कर सकती है यह देसी चाय

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह चाय गट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है, पेट फूला हुआ महसूस नहीं होता है और ब्लोटिंग दूर होती है।
  • सौंफ के बीज डाइजेशन को सुधारते हैं। इनसे पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है। यह गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग को दूर कर सकते हैं।
  • सौंफ में एंटी-स्पास्मोडिक (ऐंठन दूर करने वाले) और कार्मिनेटिव (गैस रोकने वाले) गुण होते हैं। ऐसे में यह इनडाइजेशन को दूर करने में मदद करती है।
  • जीरा पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है। इससे खाना बेहतर तरीके से पचता है। यह पेट की हल्की जलन को भी कम कर सकता है।

  • इस चाय को पीने से कब्ज भी दूर होती है। जब पेट ठीक से साफ नहीं होता है, दिनभर हम जो भी खाते हैं, वो डाइजेस्ट नहीं होता है, तब पेट फूलने लगता है। ऐसे में यह चाय पेट में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती है।
  • अदरक में जिंजरॉल होता है। यह पाचन को तेज करता है और खाने को बेहतर तरीके से हजम करने में मदद करता है। इससे अपच दूर होती है। यह गैस को भी कम करती है।
  • नींबू भी शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन को सुधारने में मदद करता है।

 यह भी पढ़ें- खाने से पहले पिएं ये Lemon Shot, पेट रहेगा हल्का और सिर रहेगा शांत

पाचन को दुरुस्त बनाने के लिए घर पर कैसे बनाएं चाय?

सामग्री

  • जीरा- 1 टीस्पून
  • धनिये के बीज- 1 टीस्पून
  • सौंफ के बीज- 1 टीस्पून
  • अदरक- आधा इंच
  • पानी- 2 कप
  • नींबू का रस- कुछ बूंदे

विधि

  • पानी में जीरा, धनिये के बीज, सौंफ और अदरक डालें।
  • इसे 5-7 मिनट तक उबालें।
  • इसे एक कप में छान लें।
  • अब इसमें कुछ बूंदे नींबू का रस डालें।
  • इसे मील्स के बीच में लें। इसे खाने के साथ नहीं लेना है।


यह भी पढ़ें- पेट में हमेशा रहती है गैस और आते हैं स्मेली फार्ट? कहीं लिवर की खराबी तो नहीं इसकी वजह

ब्लोटिंग को कम करने में यह देसी चाय मदद कर सकती है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।