लिवर को हमारे शरीर का पॉवर हाउस कहा जाता है। जब यह ठीक से काम नहीं करता है, तो इसका असर हमारे पाचन और पूरे शरीर पर होता है। जब लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है या फिर किसी भी वजह के चलते इसका कामकाज प्रभावित होता है, तो शरीर खुद को डिटॉक्स नहीं कर पाता है और टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इन टॉक्सिन्स के कारण शरीर कई बीमारियों का घर बन सकता है। फैट को पचाने के लिए पित्त का निर्माण करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में लिवर का अहम रोल होता है। लिवर के फंक्शन पर कई चीजों का असर होता है और इनमें अनहेल्दी डाइट सबसे ऊपर है। लिवर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

मोरिंगा

लिवर को हेल्दी रखने में मोरिंगा मदद कर सकता है। मोरिंगा लिवर को हेल्दी रखने, लिवर सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने और डैमेज हुए सेल्स को रिपेयर करने का काम कर सकता है। मोरिंगा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर इंफ्लेमेशन को कम कर सकते हैं। जिन लोगों को फैटी लिवर है, खासकर उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है, जिससे लिवर का काम आसान होता है। मोरिंगा, फैट मेटाबॉलिज्म में मदद कर सकता है, जिससे लिवर में फैट जमा होने का खतरा कम हो सकता है। ऐसे में यह नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के चांसेज को कम करता है।


मोरिंगा को डाइट में कैसे शामिल करें?

  • आप मोरिंगा की पत्तियों को उबालकर इसका पानी पी सकती हैं।
  • मोरिंगा की पत्तियों को सूप में डाल सकती हैं।
  • मोरिंगा पाउडर को आटे में मिला सकती हैं।
  • सहजन की फली को डाइट का हिस्सा बाना सकती हैं।
  • मोरिंगा के पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकती हैं।


यह भी पढ़ें- शाम होते-होते फूलने लगता है पेट? ब्लोटिंग दूर करने में रामबाण है यह देसी चाय

अनार

लिवर को हेल्दी रखने में अनार भी मदद कर सकता है। अनार को अक्सर हम खून बढ़ाने वाले और ताकत देने वाले फल के तौर पर जानते हैं, लेकिन यह लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अनार में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो लिवर सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं और लिवर की सूजन को कम कर सकते हैं।

National Institutes of Health की रिपोर्ट के मुताबिक, लिवर के कामकाज को सही रखने में अनार खाना फायदेमंद हो सकता है। लिवर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद करता है और इससे लिवर पर कम दबाव पड़ता है।
याद रखें कि अनार का जूस पीने के बजाय इसके दाने खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- पेट में हमेशा रहती है गैस और आते हैं स्मेली फार्ट? कहीं लिवर की खराबी तो नहीं इसकी वजह

 

एक्सपर्ट का कहना है कि सेहतमंद रहने के लिए लिवर का हेल्दी होना बहुत जरूरी है और इसमें ये सुपरफूड्स मदद कर सकते हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।