जब हमारी किचन के काउंटर पर रखा ताजा टमाटर जब कटता है, तो उसकी रसीली मिठास और भीनी महक पूरे खाने का स्वाद बढ़ा देती है, लेकिन उसी टमाटर को अगर आप एक-दो दिनों के लिए फ्रिज में रख दें, तो उसके स्वाद में साफ फर्क महसूस होने लगता है। बाहर से देखने में वह भले ही बिल्कुल ताजा लगे, लेकिन खाते वक्त न तो वह पुरानी रंगत मिलती है और न ही स्वाद। अक्सर लोग इसे टमाटर की किस्म या मंडी की खराबी मान लेते हैं, जबकि असली वजह आपके किचन का फ्रिज है। आइए समझते हैं कि ठंडक टमाटर के स्वाद को कैसे नुकसान पहुंचाती है। जानते हैं आगे...
क्यों फ्रिज में रखे टमाटर का स्वाद बदल जाता है?
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि फ्रिज में रखे टमाटर का स्वाद कैसे बदल जाता है, तो जानें-
1. खूशबू बनाने वाले तत्वों का एक्टिव न रहना
हमारा दिमाग किसी भी चीज का असली स्वाद उसकी महक से तय करता है। टमाटर में सैकड़ों नेचुरल यौगिक यानी कंपाउंड्स होते हैं, जो इसे अपनी खास खुशबू और स्वाद देते हैं। कम तापमान में आते ही ये निष्क्रिय हो जाते हैं, जिससे दिमाग तक इसकी खुशबू और स्वाद नहीं पहुंच पाता।
2. पकने के नेचुरल प्रोसेस का रुक जाना
फ्रिज की ठंडी हवा टमाटर के पकने की प्राकृतिक प्रक्रिया पर ब्रेक लगा देती है। अगर अधपके टमाटर को फ्रिज में रख दिया जाए, तो वह कभी भी अपनी पूरी मिठास और खटास विकसित नहीं कर पाता। ठंडक के कारण इसके अंदर के सेल्स प्रभावित होते हैं, जिससे इसका रस सूखने लगता है।
3. टमाटर की बनावट और गूदे में बदलाव
फ्रिज में रखने से टमाटर की ऊपरी त्वचा भले ही ठीक रहे, लेकिन अंदर का गूदा दानेदार हो जाता है। कमरे के सामान्य तापमान पर रखने से इसमें मिठास और खटास का सही संतुलन बना रहता है, जो ठंडक में बिगड़ जाता है।
यह भी पढ़ें- Pressure Cooker में दाल मिनटों में कैसे गल जाती है? जानें इसके पीछे का साइंस
टमाटर स्टोर करने का सही तरीका क्या है?
टमाटर को स्टोर करने के कुछ तरीके आपको बताए जा रहे हैं-
- टमाटर को हमेशा किचन काउंटर पर कमरे के तापमान में ही पकने दें ताकि उसकी मिठास पूरी तरह उभर सके।
- जब टमाटर पूरी तरह पक जाए और उसे तुरंत इस्तेमाल न करना हो, तो खराब होने से बचाने के लिए ही फ्रिज का सहारा लें।
- फ्रिज में रखे टमाटर को इस्तेमाल करने से कम से कम 30 मिनट पहले बाहर निकाल कर रख दें।
- ऐसा करने से उसके कुछ निष्क्रिय यौगिक दोबारा सक्रिय हो जाते हैं और स्वाद काफी हद तक वापस लौट आता है।
निष्कर्ष
अगली बार जब आपको टमाटर का स्वाद फीका या बेस्वाद लगे, तो अपनी रेसिपी में बदलाव करने के बजाय उसके रखरखाव पर ध्यान दें। टमाटर को सही तापमान पर रखकर आप उसके असली स्वाद और रसीलेपन को हमेशा बरकरार रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सावन में आलू से बनाएं ये 7 रेसिपीज, व्रत में आएंगी काम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
-1787299180774_m.webp)