पितृ पक्ष 2026 में आने वाली इंदिरा एकादशी का व्रत (Indira Ekadashi 2026) इस साल 6 अक्टूबर 2026 को रखा जा रहा है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा के साथ पितरों को याद करने की भी परंपरा है। एकादशी का व्रत रखने के बाद अगली सुबह द्वादशी तिथि में पारण किया जाता है। वहीं, कुछ लोग रात के समय ही पारण कर लेते हैं, लेकिन कई लोगों को यह समझ नहीं आता कि लंबे समय तक व्रत रखने के बाद सबसे पहले क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

दरअसल, व्रत के बाद अचानक बहुत ज्यादा हैवी खाना खाने से पेट खराब हो सकता है। इसलिए पारण के बाद खाना थोड़ा हल्का और सात्विक रखना बेहतर माना जाता है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको बता रहे हैं कि आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी के पारण के बाद क्या खाएं और किन चीजों से दूरी रखें।

image credit- magnific

इंदिरा एकादशी 2026 पारण कब करें?

इंदिरा एकादशी 6 अक्टूबर को है और अगले दिन यानी 7 अक्टूबर को द्वादशी में व्रत खोला जाएगा। 7 अक्टूबर को व्रत का पारण करने का समय सुबह 6:17 मिनट से लेकर 8:38 मिनट तक है। इस दौरान आप किसी भी समय में पारण कर सकती हैं।

पारण के बाद सबसे पहले क्या खाएं?

लंबे समय के व्रत के बाद शुरुआत बहुत हैवी खाने से नहीं करनी चाहिए। सबसे पहले थोड़ा पानी पी सकती हैं। इसके बाद केला, सेब, पपीता जैसे फ्रूट्स लिए जा सकते हैं। अगर आप दूध या दही लेती हैं तो थोड़ी मात्रा में इसे भी ले सकती हैं। कुछ लोग धार्मिक परंपरा के अनुसार, तुलसी वाला पानी या भगवान को लगाया हुआ प्रसाद लेकर पारण शुरू करते हैं।

इंदिरा एकादशी पारण में क्या खा सकती हैं?

पारण के बाद सात्विक और घर का बना खाना खाएंगी तो बेहतर रहेगा। आप खिचड़ी, कम मसाले वाले हरी सब्जी, दही या अपनी नॉर्मल डाइट के अनुसार सादा खाना खा सकती हैं। अगर आपने निर्जला या बहुत कड़ा व्रत रखा है, तो खाने की शुरुआत कम मात्रा से करें और धीरे-धीरे नॉर्मल भोजन पर आएं।

image credit- magnific

पारण के बाद किन चीजों को न खाएं?

व्रत खुलते ही बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा मिठाई, जंक फूड और पेट पर भारी पड़ने वाली चीजें भी तुरंत न खाएं। धार्मिक नियम मानने वाले लोग पारण के दिन भी सात्विक भोजन को प्राथमिकता देते हैं।

एकादशी के बाद चावल और अनाज कब खाएं?

एकादशी के दिन चावल और नॉर्मल अनाज लोग नहीं खाते हैं। पारण द्वादशी में किया जाता है। इसके बाद अपनी पारिवारिक और धार्मिक परंपरा के अनुसार भोजन लिया जा सकता है। अगर आपके घर में पारण को लेकर कोई खास नियम है, तो उसी के अनुसार खाना बेहतर रहेगा।

इंदिरा एकादशी पारण के लिए जरूरी टिप्स

अगर आप इंदिरा एकादशी का व्रत कर रही हैं तो पारण के समय इन बातों का ध्यान रखें। जैसे-

  • व्रत खोलते ही एकदम ज्यादा खाना न खाएं।
  • शुरुआत पानी या फल से कर सकती हैं।
  • बहुत मसालेदार और तली भुनी चीजें न खाएं।
  • खाने की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं।
  • अगर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या कोई दूसरी बीमारी है, तो बहुत लंबा व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI