भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई थोड़ा ब्रेक लेकर छुट्टियों में कहीं घूमने जाने का प्लान बनाता है, लेकिन अक्सर ट्रिप पर जाने से पहले होटल की एडवांस बुकिंग, चेक-इन या चेक-आउट के कड़े रूल्स और हैवी सामान को लेकर सोचना पड़ता है। बार-बार होटल बदलना और हैवी बैग्स उठाना कई बार ट्रिप के मजे को कम कर देता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आप इस झंझट से पूरी तरह बचना चाहती हैं, तो आपके लिए 'कारवां टूरिज्म' सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह नया ट्रेंड अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है कारवां टूरिज्म?
कारवां टूरिज्म को 'होम ऑन व्हील्स' या 'रोलिंग होम' भी कहा जाता है। इस टूरिज्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपकी गाड़ी ही आपका होटल बन जाती है। इस लग्जरी ट्रैवल स्टाइल में आपको सफर के साथ-साथ घर जैसी हर एक सुविधा गाड़ी के अंदर ही मिल जाती है। आप इस गाड़ी को लेकर पहाड़ों की वादियों से लेकर समुद्र तटों तक, अपनी मर्जी और कम्फर्ट के हिसाब से कहीं भी घूम सकती हैं।
कारवां में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?
कारवां में गाड़ी के अंदरूनी हिस्से को एक लग्जरी होटल रूम की तरह डिजाइन किया जाता है। इसमें कम्फर्टेबल बेडरूम, सोफा, डाइनिंग एरिया और अलमीरा मौजूद होती है। इसके अलावा भी इसमें कई आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं, जैसे -
- इसमें खाना पकाने के लिए मिनी किचन, इंडक्शन स्टोव, फ्रिज, माइक्रोवेव और जरूरी बर्तनों की पूरी व्यवस्था होती है।
- गाड़ी के अंदर ही शॉवर और फ्लश टॉयलेट वाला एक साफ-सुथरा वेल-मेंटेंड प्राइवेट बाथरूम भी होता है।
- लंबे सफर को मजेदार बनाने के लिए इसमें स्मार्ट टीवी, म्यूजिक सिस्टम, वाई-फाई और एसी जैसी सुविधाएं भी मौजूद होती हैं।
यह भी पढ़ें- अक्टूबर लॉन्ग वीकेंड में कहां जाएं? राजस्थान-शिमला भूलकर इस खूबसूरत घाटी का रास्ता करें नोट
भारत में कारवां ट्रैवल के लिए बेस्ट जगहें
भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आप आसानी से कारवां लेकर घूम सकती हैं -
- हिमाचल प्रदेश की सुरम्य घाटियां, उत्तराखंड, लद्दाख, कर्नाटक का कुर्ग और राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में कारवां ट्रिप का एक अलग ही मजा है।
- केरल के खूबसूरत बैकवाटर्स कारवां ट्रैवल के लिए बेहद मशहूर हैं।
- आपको बता दें कि केरल और मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने कारवां ट्रैवलर्स की सुविधा और सेफ्टी के लिए जगह-जगह स्पेशल 'कारवां पार्क्स' भी बनाए हैं।
कारवां की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?
अगर आप भी कारवां बुक करना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय कुछ आसान तरीको से बुकिंग कर सकती हैं। जैसे -
- आप कई प्राइवेट ट्रैवल कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर सीधे बुकिंग कर सकती हैं।
- आप संबंधित राज्य के टूरिज्म बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल से भी कारवां बुक कर सकती हैं।
- अगर आपको खुद ड्राइविंग नहीं करनी है, तो आप एक्सपीरियंस्ड ड्राइवर और अटेंडेंट के साथ भी कारवां किराए पर ले सकती हैं।
निष्कर्ष: अगर आप भी अपनी रोजमर्रा की लाइफ और ऑफिस की भागदौड़ से दूर कहीं सुकून के पल बिताना चाहती हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। रोड ट्रिप का असली मजा लेने के लिए आपके लिए कारवां टूरिज्म सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपकी अगली ट्रिप को और भी यादगार बनाने में मदद करेगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(Image Credit: magnific)
