Idli Aloo Roll: वीकेंड पर खाने में बनाएं इडली आलू रोल, यहां देखें रेसिपी
इस वीकेंड घरवालों को खिलाएं टेस्टी और यमी इडली आलू रोल, जिसे खाने के बाद हर कोई काफी खुश हो जाएगा। साथ ही इसका मजा दोगुना हो जाएगा। बस आपको इसकी सही रेसिपी आर्टिकल में जाननी होगी।
वीकेंड पर कुछ अच्छा खाने का मन हर किसी का करता है। इसलिए हम अक्सर ये सोचते हैं कि क्या खाएं और क्या बनाएं? लेकिन समझ नहीं आता है। ऐसे में आप इस बार आप बनाएं इडली आलू रोल, जिसे बनाना काफी आसान है। साथ ही ये खाने में भी काफी मजेदार होता है। आइए बताते हैं इसकी फुल रेसिपी, जिसे बनाकर आप भी इसे खा सकती हैं और घरवालों को मजे से खिला सकती हैं।
इडली आलू रोल बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू की स्टफिंग को तैयार करना है।
इसके लिए आप आलू को हाथों से मैश कर लें।
एक कढ़ाई लें इसमें सरसों का तेल डालें। इसके बाद इसमें जीरा और राई मिक्स करें।
अब आपको प्याज डालकर इसे अच्छे से भुनना है।
वहीं उबले हुए आलू में आपको नमक, हल्दी, लाल मिर्ची और सांभर मसाला डालना है।
फिर इस मिश्रण को आपको कढ़ाई में डालना है और पकाना है।
ऊपर से कटा हुआ धनिया डालें और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
इसमें कसा हुआ नारियल, इमली का पानी और रोस्ट की हुई मूंगफली को डालकर पीसें।
फिर इसमें करी पत्ता और राई का चौंक लगाएं।
इस तरह से आप इडली आलू रोल बना सकती हैं। ये बनने के बाद अच्छा लगता है। साथ ही ये खाने में भी टेस्टी लगता है। इसलिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं और वीकेंड पर सबको सर्व कर सकती हैं।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
इडली आलू रोल Recipe Card
इडली आलू रोल रेसिपी
Total Time :30min
Preparation Time : 10min
Cooking Time : 15
Servings : 5
Cooking Level : Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar
सामग्री
इडली का बेटर
उबले हुए आलू-2
कद्दूकस किया हुआ नारियल-1
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
हरा धनिया
हरी मिर्च- 2 से 3
इमली
अदरक
नमक-स्वादानुसार
हल्दी
लाल मिर्ची पाउडर
राई
सरसों का तेल
जीरा
सांभर मसाला
विधि
Step 1 :
सबसे पहले आलू की स्टफिंग को तैयार करना है।
Step 2 :
आप आलू को हाथों से मैश कर लें।
Step 3 :
इसमें सरसों का तेल डालें। इसके बाद इसमें जीरा और राई मिक्स करें।
Step 4 :
प्याज डालकर इसे अच्छे से भुनना है।
Step 5 :
आलू में आपको नमक, हल्दी, लाल मिर्ची और सांभर मसाला डालना है।
Step 6 :
इस मिश्रण को आपको कढ़ाई में डालना है और पकाना है।
Step 7 :
धनिया डालें और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
Step 8 :
इस तरह से आलू की स्टफिंग तैयार हो जाएगी।
Step 9 :
इडली के बेटर में नमक डालें। इसके बाद आपको गिलास लेना है। इसमें इडली का बेटर डालना है।
Step 10 :
आलू के पेस्ट को रोल बनाकर डालना है। फिर आपको इसे अच्छे से स्टिम करना है।
Step 11 :
इसे निकालकर ठंडा कर लेना है। फिर इसे गोल शेप में काट लेना है। इस तरह से इडली आलू रोल रेडी हो जाएगा।
Step 12 :
इस तरह से आप इडली आलू रोल बना सकती हैं। ये बनने के बाद अच्छा लगता है।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।