Jitiya Vrat Food Recipe: जितिया व्रत माताएं अपनी संतानों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए रखती हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस निर्जला कठिन व्रत का समापन पारण के साथ होता है। पारण के दिन सुबह स्नान करके भगवान जी की पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोला जाता है। इस दिन विशेष रूप से पारंपरिक बिहारी व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनमें सतपुतिया यानी झिंगनी की सब्जी और छोटे चने (घूघनी) का धार्मिक और पारंपरिक महत्व होता है। नीचे लेख में पढ़ें सतपुतिया और छोटे चने को बनाने की रेसिपी।
सतपुतिया (झिंगनी) की सब्जी बनाने की पारंपरिक विधि
सतपुतिया, जिसे कई जगहों पर झिंगनी या तोरई परिवार की एक खास किस्म कहा जाता है, जितिया पारण की सबसे मुख्य सब्जी है। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने की पूरी विधि-
सामग्री
- 500 ग्राम- सतपुतिया
- 2- हरी मिर्च
- आधा चम्मच- जीरा,
- एक चुटकी- हींग
- हल्दी पाउडर
- धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- सरसों का तेल
बनाने की विधि
- सबसे पहले सतपुतिया को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- ध्यान रखें कि सतपुतिया में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए इसमें अलग से पानी न डालें।
- इसके बाद कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें।
- फिर तेल गर्म होने पर उसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
- इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का सुनहरा भून लें।
- अब इसमें कटे हुए सतपुतिया, हल्दी, धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- फिर कड़ाही को ढककर मध्यम आंच पर पकने दें।
- इसे बीच-बीच में चलाते रहें जब तक कि पानी पूरी तरह सूख न जाए और सब्जी नरम न हो जाए।
छोटा चना की पारंपरिक विधि क्या है?
सतपुतिया की सब्जी के साथ छोटे काले चने की सूखी सब्जी या रसदार घूघनी का संयोजन जितिया पारण के खाने को पूर्ण बनाता है। नीचे पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी-
सामग्री
- 1 कप छोटे काले चने
- 1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
- आधा चम्मच जीरा
- तेजपत्ता
- हल्दी
- लाल मिर्च पाउडर
- गरम मसाला
- नमक
- सरसों का तेल
बिहारी स्टाइल छोटे चने बनाने की तरीका
- भीगे हुए चनों को कुकर में थोड़ा सा पानी और नमक डालकर 4 से 5 सीटी आने तक अच्छी तरह उबाल लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। उसमें जीरा और तेजपत्ता डालें।
- अब अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर कच्चापन दूर होने तक भूनें।
- इसके बाद उबले हुए चने और सभी सूखे मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर) डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- मसालों को चनों के साथ 3 से 4 मिनट तक भूनें ताकि स्वाद अंदर तक समा जाए।
- अंत में थोड़ा सा गरम मसाला छिड़ककर इसे आंच से उतार लें।
इसे भी पढ़ें- प्राकृतिक गोंद कहलाता है यह जंगली फल, सब्जी से लेकर अचार तक बनाकर खाते हैं लोग
इस रेसिपी को आप जितिया व्रत के मौके पर बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Gemini ai
