माता-पिता अक्सर इस बात को लेकर बच्चों से परेशान रहते हैं कि वह टिफिन खत्म करके नहीं आते। सुबह उठकर इतनी मेहनत से टिफिन बनाया जाता है, लेकिन टिफिन खोलने पर पता चलता है कि खाना वैसे का वैसा रखा है। कई बच्चे घर पर तो अच्छी तरह खाना खा लेते हैं, लेकिन स्कूल में टिफिन खोलने का मन ही नहीं करता। आप चाहती हैं कि आपका बच्चा रोज टिफिन खाकर आए, तो खाने को थोड़ा आकर्षक तरीके से पैक करें और समय-समय पर नई रेसिपी ट्राई करें।

1- पनीर कॉर्न पराठा

अगर आपका बच्चा रोज सिंपल पराठे नहीं खा रहा है, तो आप उसे लंचबॉक्स में पनीर कॉर्न पराठा दे सकती हैं। पनीर की सॉफ्टनेस और स्वीट कॉर्न का हल्का मीठा स्वाद लगभग हर बच्चे को पसंद आएगा। यह पराठा बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम रहता है, इसलिए खाने में स्वाद लगता है।

सामग्री

इसे बनाने के लिए गेहूं का आटा, कद्दूकस किया हुआ पनीर, उबला हुआ स्वीट कॉर्न, हरी मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक की जरूरत होगी।

2- चीज वेज पराठा

चीज का स्वाद लगभग हर बच्चे को पसंद होता है। इसलिए,यह पराठा भी वह बड़े चाव से खाएंगे। यह पराठा खाने में पिज्जा जैसा फ्लेवर देता है, इसलिए बच्चे इसे खुशी-खुशी खा लेंगे। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको चीज के साथ सब्जियों को मिक्स कर लेना है। सब्जियों को कद्दूकस करके डालना अच्छा रहेगा।

इसे भी पढ़ें- बारिश में ट्राई करें एक बैटर से बनने वाले 3 तरह के कुरकुरे पकौड़े, हर बाइट होगी सुपर क्रिस्पी

सामग्री

इसे बनाने के लिए गेहूं का आटा, कद्दूकस किया हुआ चीज, कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च, उबला हुआ मक्का, हरा धनिया, काली मिर्च, नमक और घी की जरूरत होगी।

3- आलू-बीटरूट पराठा

इस पराठे की सबसे खास बात, इसका रंग है। चुकंदर की वजह से पराठे का रंग हल्का गुलाबी या लाल हो जाता है। अगर बच्चा चुकंदर नहीं खाता, तो पराठे के जरिए आप उसे खिला सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सावन में लहसुन-प्याज के बिना फीका लग रहा है खाना? स्वाद बढ़ाने के लिए आजमाएं ये 3 टिप्स

सामग्री

गेहूं का आटा, उबला आलू, कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, हरा धनिया, जीरा पाउडर, चुटकीभर अमचूर, नमक और घी। आप कद्दूकस किए हुए चुकंदर का पानी आटे में मिला कर गूंथ सकती हैं।

अगर आपका बच्चा रोज टिफिन पूरा नहीं खाता, तो हर बार उसे डांटने की बजाय उसके टिफिन में थोड़ा बदलाव करके देखें। इससे आपको समझ आएगा कि बच्चे को किस तरह की चीजें खाना ज्यादा पसंद है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific