कुरकुरा आलू वाला यह स्नैक केवल बच्चों को नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। इसका नाम थोड़ा अलग है, लेकिन बनाना बिल्कुल आसान है। Crispy Potato Spring बनाने के लिए उबले हुए आलू को कुछ बेसिक मसालों के साथ तैयार किया जाता है और फिर मैदे की पतली शीट में भरकर एक अलग तरह की शेप दी जाती है। आपको लग रहा होगा कि ऐसी शेप देने के लिए किसी मशीन की जरूरत होती होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आप अपने हाथों से ही यह शेप भी बना लेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे बनाने के आसान तरीके विस्तार से बताएंगे।

Crispy Potato Spring बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें

इसे बनाते समय अगर आप सही स्टेप फॉलो नहीं करेंगी, तो कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से यह उतना क्रिस्पी नहीं बन पाएगा। इसलिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

  • उबले हुए आलू में अगर ज्यादा पानी रहेगा तो यह सॉफ्ट बन सकता है, इसलिए फिलिंग गीली न रखें।
  • आलू को अच्छे से मैश कर लें, ताकि तलते समय आलू बाहर न निकलें।
  • मैदे का आटा बहुत नरम न गूंथें, साथ ही इसकी लेयर बहुत पतली भी न करें।
  • आटा गूंथने के बाद तुरंत न बेलें। कम से कम 10 मिनट तक ढककर छोड़ देंय़
  • आलू भरने के बाद शेप देने से पहले किनारे अच्छी तरह बंद कर दें।
  • ध्यान रखें कि आलू की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं रखनी है, वरना यह अच्छे से क्रिस्पी नहीं बनेंगे। एकदम पतली लेयर होनी चाहिए।

इससे आप समझ गए होंगे कि इस रेसिपी को बनाना आसान है, लेकिन कुछ छोटी गलतियों की वजह से आपकी सारी मेहनत खराब हो सकती है। इसके अलावा अगर आप इसे ठंडा होने से पहले ही ढककर रख देंगी, तो भी यह सॉफ्ट हो सकते हैं। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnific, gemini