गर्मी का मौसम हो और सत्तू का पराठा न बने ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सत्तू का पराठा बिहार और उत्तर प्रदेश की बहुत लोकप्रिय डिशेज में से एक है। यूं कहा जाए कि सत्तू के बिना तो बिहारी कुजीन का स्वाद ही अधूरा है। ऐसे में जब बात सत्तू के पराठे की हो तो ये स्वाद और पोषण से भरपूर होता है। यह पराठा नाश्ते से लेकर लंच तक के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। बड़ों ही नहीं बल्कि बच्चों को भी ये पराठा बहुत पसंद आता है, लेकिन इस पराठे के साथ कई परेशानियां आती हैं जिसमें इसकी स्टफिंग का बाहर निकल आना, पराठों का सॉफ्ट न बन पाना और इसका टेस्ट कई बार स्वादिष्ट न हो पाना आम होता है। ऐसे में कुछ आसान टिप्स हैं जो आपके सत्तू के पराठे को परफेक्ट शेप के साथ इसकी स्टाफिंग को भी लाजवाब बना सकते हैं और सत्तू का पराठा स्वाद से भरपूर बनेगा।

स्टफिंग में सही मात्रा में नमी बनाना है जरूरी

कई बार सत्तू का पराठा इसलिए फटने लगता है क्योंकि इसकी स्टाफिंग ठीक नहीं बनी होती है। आमतौर पर लोग स्टाफिंग को ज्यादा ड्राई रखते हैं जिससे पराठे के लिए इसे आटे की लोई में भरते समय ये फटकार बाहर निकलने लगती है यही नहीं कई बार सत्तू की स्टफिंग तैयार करते समय लोग उसमें जरूरत से ज्यादा पानी डाल देते हैं और इसकी वजह से भी पराठा बेलते समय सत्तू बाहर निकलने लगता है और पराठे फटने लगते हैं। आपको पराठा बनाते समय इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आपको स्टफिंग में सही मात्रा में पानी डालने की जरूरत है और आप अगर इसमें कुछ बूंदें सरसों के तेल और नींबू की डालें तो स्टफिंग परफेक्ट बनती है और पराठा बेलते समय स्टफिंग बाहर नहीं आती है।

आटा गूंदने में न करें ये गलती

सत्तू के पराठे के लिए जब आप आटा गूंद रही हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आप आता बहुत सख्त या नरम न गूंदें। अगर आटा ज्यादा गीला होता है तो बेलते समय स्टफिंग बाहर आने लगती है और बहुत सख्त आटा ठीक से बेलने में परेशानी आती है। सत्तू का पराठा बनाने के लिए आटे को थोड़ा नरम गूंदना चाहिए। आटा गूंदने के बाद उसे कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे आटा सेट हो जाता है और पराठे अच्छे बनते हैं।

स्टफिंग भरते समय क्या करें?

कई बार लोग सत्तू का पराठा बनाते समय इसमें जरूरत से ज्यादा स्टफिंग कर देते हैं। इससे पराठा बेलते समय फटने लगता है और स्टफिंग बाहर निकलने लगती है। इसलिए स्टफिंग की सही मात्रा भरें। इसके लिए सबसे पहले आटे की लोई बनाकर उसे हल्का सा बेल लें। अब उसमें सत्तू की स्टफिंग भरें और किनारों को अच्छी तरह से बंद कर दें। इसके बाद लोई को कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इससे स्टफिंग अंदर अच्छी तरह से सेट हो जाए। अगर आप स्टफिंग बनाकर उसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इससे लोई बनाते समय स्टफिंग पराठे से बाहर नहीं आएगी।

अगर आप भी सत्तू के पराठे बना रही हैं, तो आप यहां बताई टिप्स को फॉलो करके परफेक्ट सत्तू के पराठे बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com