तीज के पावन अवसर पर घर पर कई तरह के मीठे पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें शक्करपारे बेहद फेमस हैं। हालांकि, शक्करपारे मैदे से बनाए जाते हैं, जो सेहत के लिहाज से बहुत भारी होते हैं। अगर आप इस तीज पर स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो बिना मैदा, गेहूं के आटे और गुड़ से बने ये शक्करपारे एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। यह बनाने में बेहद आसान हैं और बाहर से एकदम क्रिस्पी व अंदर से खस्ता बनते हैं। ऐसे में इसकी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी बहै। जानते हैं आगे...

शक्करपारा कैसे बनाएं?

अगर आप घर पर शक्करपारा बनाना चाहती हैं तो यहां दिए गए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें-

  • गुड़ का घोल तैयार करना: एक बर्तन में पानी और गुड़ को धीमी आंच पर तब तक गर्म करें जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए। ध्यान रखें कि इसकी चाशनी नहीं बनानी है, केवल गुड़ को पानी में घोलना है। इसके बाद घोल को छानकर ठंडा होने दें।
  • सूखे मिश्रण को मिलाना: एक बड़ी परात में गेहूं का आटा और सूजी छान लें। सूजी मिलाने से शक्करपारे में बहुत अच्छा क्रंच आता है।

  • मोयन लगाना: अब आटे में आधा कप देसी घी डालें। हाथों से आटे और घी को अच्छी तरह तब तक मसलें जब तक आटा मुट्ठी में बांधने न लगे। सही मोयन ही शक्करपारे को खस्ता बनाता है।

यह भी पढ़ें- क्या आपने कभी खाए हैं आलू के लड्डू? इस सावन घर पर बनाएं यह टेस्टी डिश

  • सख्त आटा गूंधना: ठंडे किए गए गुड़ के पानी को थोड़ा-थोड़ा करके आटे में मिलाएं और एक सख्त आटा गूंधकर तैयार करें।
  • आटे को रखें: गूंधे हुए आटे को ढक्कर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
  • आकार दें: आटे की बड़ी लोई बनाएं और उसे थोड़ा मोटा बेल लें। अब चाकू की मदद से इसे अपनी पसंद के चौकोर या डायमंड शेप में काट लें।

  • धीमी आंच पर तलना: कड़ाही में तेल मध्यम गर्म करें। कटिंग किए हुए शक्करपारे डालें और धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।

बिना मैदे और बिना रिफाइंड चीनी के बने ये गेहूं के शक्करपारे स्वाद और सेहत के लिए बेहद अच्छे हैं। तीज के त्योहार पर इन्हें बनाकर आप अपने परिवार और मेहमानों को पारंपरिक स्नैक परोस सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- सावन व्रत में बनाएं कुछ नया, ट्राई करें साबूदाने की ये 5 टेस्टी डिशेज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific