रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार पर मिठाई की मांग बढ़ने की वजह से मिलावटी स्वीट्स की भरमार हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि अच्छी और खराब मिठाई की पहचान कर पाना भी मुश्किल होता है। इस परेशानी से बचने के लिए लोग घर पर ही मिठाइयां बनाना पसंद करते हैं। अगर आप अपने भाई के लिए स्पेशल और स्वादिष्ट मिठाई घर पर बनाने का सोच रही हैं, तो एक बार सूखे नारियल से तैयार होने वाली बर्फी जरूर बनाएं। इसका स्वाद इतना कमाल का होता है कि आप काजू कतली भूल जाएंगी। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने का तरीका।

सूखे नारियल से बर्फी बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

सूखे नारियल से बर्फी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान रखने जरूरत है। नीचे जानें- 

  • नारियल से बर्फी बनाते वक्त गैस की फ्लेम का खास ध्यान रखें।
  • मिश्रण को पीसते समय पानी या दूध न डालें।
  • मिश्रण को भूनते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि वह चिपचिपा न हो।
  • इसे चेक करने के लिए कलछी को मिश्रण के बीच में खड़ा करें। अगर पलटा सीधा खड़ा रहा तो इसका मतलब मिश्रण मिठाई बनाने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें-  सावन सोमवार और नाग पंचमी एक दिन, महादेव के लिए बनाएं सामक चावल की बर्फी; पढ़ें रेसिपी

इस मिठाई को आप त्योहार के अलावा भी बनाकर खा सकती हैं। साथ ही स्टोर करके रख सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock,ai