आज के समय में लोग अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देते हैं। ऐसे में लाेग अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करते हैं, जो स्वादिष्ट तो हो ही और रोज के खाने को पौष्टिक भी बना दें। रागी भी उन्हीं में से एक है। इसे आप अलग-अलग तरीकों से खा सकती हैं। इसमें फाइबर मिलता है और यह साबुत अनाज की कैटेगरी में आता है।
फाइबर डाइजेशन के लिए जरूरी होता है और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करना रिफाइंड अनाज के मुकाबले अच्छा माना जाता है। हालांकि रागी को सिर्फ इसलिए खाना सही नहीं है कि इसे सुपरफूड कहा जाता है। असली फायदा तब होगा जब आप इसे सही तरीके से खाया जाएगा। इसीलिए हम आपको रागी को अपनी डाइट में शामिल करने का तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
रागी को खाने का सही तरीका क्या है?
रागी को खाने का कोई एक फिक्स तरीका नहीं है। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से कई तरह से डाइट में शामिल कर सकती हैं। सबसे आसान तरीका है रागी के आटे से बनी रोटी खाना। आप गेहूं के आटे के साथ रागी का आटा मिलाकर रोटी बना सकती हैं। इसके अलावा रागी का इस्तेमाल डोसा, चीला या दूसरे नाश्ते में भी किया जा सकता है। इस तरह रोज एक ही चीज खाने की बोरियत भी नहीं होगी और डाइट में रागी को शामिल करना आसान रहेगा।
image credit- shuttestock
1. रागी की रोटी बनाकर खाएं
रागी खाने का सबसे आसान तरीका है इसकी रोटी बनाना। अगर आपको सिर्फ रागी की रोटी पसंद न आए, तो आप इसे थोड़े से गेहूं के आटे के साथ मिलाकर भी बना सकती हैं। रोटी के साथ दाल, सब्जी या दही जरूर लें। इससे आपकी थाली में एक ही चीज नहीं रहेगी और आपका खाना एकदम हेल्दी और बैलेंस्ड हो जाएगा।
2. रागी का चीला नाश्ते में ट्राई करें
अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ अलग खाना चाहती हैं तो रागी का चीला भी बना सकती हैं। रागी के आटे में पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें और अपनी पसंद के हिसाब से इसमें सब्जियां भी मिला सकती हैं। इसके बाद चीले को कम तेल में पकाकर दही के साथ खाया जा सकता है। इस तरह रागी को रोज की डाइट में शामिल करना भी आसान रहेगा।
3. रागी का डोसा भी है अच्छा ऑप्शन
सुबह के नाश्ते में कई लोग डोसा खाना भी पसंद करते हैं। ऐसे में आप रागी का डोसा भी बनाकर ट्राई कर सकती हैं। रात में कुछ लाइट और हेल्दी खाना है, तो भी इसे बना सकती हैं। इसके साथ आप सांभर या कोई चटनी सर्व करें। इससे इसका स्वाद और जबरदस्त हो जाएगा।
image credit- shutterstock
रागी में है फाइबर
आपको बता दें कि रागी एक साबुत अनाज है और साबुत अनाज फाइबर का अच्छा सोर्स हो सकते हैं। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
सिर्फ रागी खाने से पूरी डाइट पूरी नहीं होगी
रागी कितना भी पौष्टिक क्यों न हो, सिर्फ इसी एक अनाज पर पूरी डाइट नहीं होनी चाहिए। शरीर को अलग-अलग पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए खाने में सब्जियां, फल, दालें या दूसरी प्रोटीन वाली चीजें और अलग-अलग तरह के साबुत अनाज शामिल करें। अगर आप रागी की रोटी खा रही हैं तो साथ में दाल और सब्जी ले सकती हैं। इसी तरह रागी का चीला बनाते समय उसके साथ दही या चटनी खा सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- AI
