वीकेंड पर जब भी दोपहर में खाना बनाने की बारी आती है, तो सबसे पहले दिमाग में दाल चावल ही आता है। संडे वाले दिन घर में कई काम होते हैं, इसलिए हर महिला को लंच में कुछ सिंपल बनाने का मन करता है। ऐसे में कई बार कुछ अलग खाने का मन होते हुए भी आखिर में दाल-चावल ही बन लिया जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि दाल-चावल बनाने में न ज्यादा सोचना पड़ता है और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन इस रविवार आप कुछ अलग बना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लंच आइडिया बताएंगे, जिसे बनाना भी आसान है और समय भी कम लगेगा।
1- संडे को लंच में बनाएं आलू-जीरा का चोखा और दही-रोटी
अगर बिल्कुल कम मेहनत करनी है, तो आलू उबालकर उसे जीरा का तड़का दे दें। चोखा खाने में सूखा न लगे, इसलिए रायता भी बना सकती हैं।
जल्दी बनाने का तरीका
- आलू सुबह ही उबालकर रख सकती हैं।
- इसमें प्याज-टमाटर कच्चे डालें, ताकि पकाने में समय वेस्ट न करना पड़े।
- इसमें डालने के लिए केवल जीरा, हरी मिर्च और मसाले काफी हैं।
- साथ में दही रखें या रायता भी बना सकती हैं।
- पापड़ या अचार से खाना और अच्छा लगेगा।
2- लंच में बनाएं मसाला ओट्स और दही
लंच में अगर दाल चावल से भी कुछ सिंपल खाना बनाना चाहती हैं, तो मसाला ओट्स भी बना सकती हैं। इसे थोड़ी सब्जियों और मसाले के साथ आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह एक ही बर्तन में बनकर तैयार हो जाता है, इसलिए ज्यादा बर्तन भी धोने नहीं पड़ेंगे।
जल्दी बनाने का तरीका
- इसे आप केवल प्याज और टमाटर से भी बना सकती हैं।
- अगर सब्जियां डालना है, तो आप सुबह ही सब्जियां काटकर फ्रिज में रख दें।
- इसके साथ भी आप दही ले सकती हैं।
- इसेप पकाते समय बहुत ज्यादा मसाला डालने की जरूरत नहीं।
3- लंच में बनाएं आलू-टमाटर की सब्जी और रोटी
दाल-चावल की जगह सबसे आसान फूड ऑप्शन में से एक आलू-टमाटर की सब्जी है। इसे आपको एक साथ कुकर में डालकर पका देना है। इसे आप प्लेन पराठे या पूरियों के साथ भी खा सकती हैं।
जल्दी बनाने का तरीका
- प्याज डालना जरूरी नहीं, सिर्फ टमाटर से भी सब्जी बन जाएगी।
- आलू और टमाटर को एक साथ कुकर में डालकर सीटी दें।
- लास्ट में कलछी की मदद से मसल दें।
- मसाले भी वही रखें जो रोज घर में इस्तेमाल होते हैं।
- साथ में सिर्फ रोटी और अचार रखें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnific
