अगर आप ऐसी जगह घूमने का प्‍लान बना रही हैं जहां कुछ द‍िन शहर की भागदौड़ से दूर शांत‍ि में ब‍िताया जा सके, लेक‍िन ट्र‍िप ब‍िल्‍कुल बोर‍िंग भी न हो, तो आपके ल‍िए अरुणाचल प्रदेश एक बढ़ि‍या ऑप्‍शन हो सकता है। नॉर्थ ईस्‍ट का यह स्‍टेट अपने पहाड़ाें, जंगल, नद‍ियों और यहां तक क‍ि झरनों के ल‍िए फेमस है।

यहां एक ओर आपको ह‍िमालय की ऊंची चोट‍ियां और हरि‍याली देखकर सुकून म‍िलेगा, तो दूसरी तरफ पहाड़ी रास्‍ते, ट्रैक‍िंग और कैंप‍िंग से एडवेंचर का मजा भी म‍िलेगा। खास बात तो यह है कि यहां घूमते हुए आपको सिर्फ नेचर देखने को नहीं मिलेगा बल्कि अलग-अलग कम्‍युनि‍टी के कल्‍चर और लाइफस्‍टाइल को भी आप करीब से देख पाएंगी।

अरुणाचल प्रदेश घूमने की 5 वजहें

आज हम आपको अपने इस लेख में 5 वजहें बता रहे हैं कि‍ आपको क्‍यों अरुणाचल प्रदेश की ट्र‍िप प्‍लान करनी चाह‍िए?

Image Credit- Incredible india 

1. अरुणाचल प्रदेश में हिमालय की खूबसूरती के बीच मिलेगा सुकून

अरुणाचल प्रदेश जाने की सबसे बड़ी वजह यहां के पहाड़ हैं। हिमालय की ऊंची चोटियां, बादलों से घिरे पहाड़, घने जंगल और घुमावदार सड़कें ही आपकी इस ट्रि‍प को स्‍पेशल बना देंगे। सुबह के समय जब यहां पर सूरज की रोशनी पहाड़ों पर पड़ती है, तो नजारा बहुत ही खूबसूरत द‍िखाई देता है। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो यहां के पहाड़ी नजारे आपका द‍िल जीत लेंगे।

2. तवांग में पहाड़ों के साथ दिखेगा मठ

अरुणाचल प्रदेश की ट्रिप में तवांग लोग जरूर जाते हैं। यहां पर तवांग मठ भी है। पहाड़ों के बीच बसा यह इलाका बहुत ही शांत और खूबसूरत नजारों से भरा हुआ है। जब आप तवांग जाएंगी तो रास्‍ते में मिलने वाले पहाड़ और ऊंचाई वाले इलाके आपकी ट्र‍िप को यादगार बना देंगे।

Image Credit- Incredible india

3. सेला पास पर दिखेंगे बर्फीले पहाड़ और झीलें

अगर आपको पहाड़ों के साथ बर्फ का नजारा देखना पसंद है, तो सेला पास आपको अच्छा लगेगा। यह जगह ऊंचाई पर है और यह जगह बर्फ से ढके पहाड़ों और झीलों के लिए जानी जाती है।

4. जीरो वैली में भूल जाएंगी शहर की भागदौड़

अगर आपकी ट्रिप का मकसद कुछ दिन शांति से बिताना है, तो जीरो वैली को लिस्ट में रख सकती हैं। यहां हरियाली, खेत और पहाड़ सब कुछ देखने को मिलेगा। नेचर लवर्स के ल‍िए यह जगह जन्‍नत से कम नहीं लगती है।

5. अरुणाचल प्रदेश में एडवेंचर का भी मिलेगा मजा

आपको बता दें क‍ि अरुणाचल प्रदेश सिर्फ शांत जगहों पर घूमने के लिए नहीं है। अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो यहां आप ट्रैकिंग, कैंपिंग, फोटोग्राफी कर सकती हैं। साथ ही नेचर को भी करीब से देख सकती हैं। यानी एक ही ट्रिप में आपको पहाड़ों की शांति भी मिलेगी और एडवेंचर का भी मजा।

Image Credit- Incredible india

अरुणाचल प्रदेश में घूमने लायक जगहें

  • जीरो वैली
  • नामदफा नेशनल पार्क
  • सेला दर्रा
  • तेजू लोहित
  • दिरांग
  • पासीघाट
  • नुरानंग वॉटरफाल
  • भालुकपोंग
  • गोरिचेन पीक

ट्रिप प्लान करने से पहले इन चीजों का रखें ध्यान

  • ट्र‍िप से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें।
  • पहाड़ी रास्तों की स्थिति के बारे में पता कर लें।
  • जहां परमिट जरूरी हो, वहां के नियम पहले देख लें।
  • मौसम बदलने को ध्यान में रखते हुए जरूरी कपड़े साथ रखें।
  • जरूरत की दवाइयां भी साथ रखें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Incredible india

Source- https://arunachaltourism.com/