खुशी के मौके पर मीठा, करारा और खास खाने का मन सभी का करता है। ऐसे में लोग बिना देरी बाजार से फटाफट अपनी मनपसंद डेजर्ट मंगा लेते हैं, लेकिन इस बार अगर आप घर पर ही कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो एक बार नेपाली स्टाइल सेल रोटी ट्राई करें। इसका टेस्ट ऐसा है कि आप मार्केट में मिलने वाले मालपुआ और डोनट को भूल जाएंगी। यह दिखने में छल्ले जैसी लगती है। आज के इस लेख में हम नेपाल की इस पारंपरिक प्रसिद्ध डिश की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सेल रोटी बनाने की रेसिपी

  • सेल रोटी बनाने के लिए चावल को एक रात पहले भिगो दें।
  • अगले दिन चावल को साफ पानी से धोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद इसे ब्लेंडर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को कटोरे में निकालकर चम्मच से फेंट लें।
  • इसके बाद इसमें मैदा, थोड़ा सा घी, इलायची पाउडर, पीसी चीनी और नमक मिलाएं।
  • अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। फिर दूध डालकर गूंथें।
  • अब गूंथे हुए मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर इन्हें रोल करें।
  • फिर रोल को लंबी-लंबी पतली स्ट्रिंग के आकार में बनाएं।
  • अब लंबी स्ट्रिंग को गोल आकार में घुमाकर छल्ले जैसा आकार दें।
  • आखिरी किनारे पर दोनों हिस्सों को अच्छे से जोड़ दें।
  • दूसरी तरफ गैस ऑन कर तेल गर्म होने के लिए रख दें।
  • जब तक तेल गर्म हो रहा है इसी तरह सभी सेल को बना लें।
  • तेल जब गर्म हो जाए, तो गैस की फ्लेम लो करके एक-एक करके सेल रोटी डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
  • फ्राई होने के बाद सेल रोटी को टिशू पेपर पर निकालें।
  • सेल रोटी बनकर तैयार है।
  • अब इसे गरमा-गरम आलू की सब्जी या चटनी के साथ सर्व करें।

सेल रोटी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • चावल को पीसते समय अधिक मात्रा में पानी न डालें।
  • चीनी की जगह पका हुआ केला मैश करके डाल सकती हैं।
  • सेल रोटी को फ्राई करते समय गैस की फ्लेम को लो रखें।

इसे भी पढ़ें- मीठे में कुछ खास है बनाना? मिनटों में ऐसे तैयार करें गुजराती स्टाइल 'दूध पाक'

खास मौके या जब भी मीठा खाने का मन हो तो एक बार नेपाली सेल रोटी एक बार जरूर ट्राई करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock, AI