सावन सोमवार और नाग पंचमी एक दिन, महादेव के लिए बनाएं सामक चावल की बर्फी; पढ़ें रेसिपी
सामक चावल की बर्फी बनाना काफी आसान होता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों को इस रेसिपी के बारे में नहीं पता, क्योंकि वह इससे केवल खीर और खिचड़ी ही बनाते हैं।
इस बार नाग पंचमी और सावन सोमवार एक ही दिन पड़ रहे हैं। ऐसे में सावन में फलाहार करने वाले भक्त भगवान शिव को भोग लगाने के लिए कुछ खास और अलग रेसिपी सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी भोग में कुछ मीठा बनाने की सोच रही हैं, तो सामक के चावल की बर्फी ट्राई कर सकती हैं। इसमें दूध और सामक के चावल का इस्तेमाल होता है, जिससे यह व्रत के लिए अच्छा माना जाता है। जो महिलाएं सोमवार का व्रत कर रही हैं, वह भी इस मिठाई को खा सकती हैं। इसे कैसे बनाना और किन सामग्री की जरूरत पड़ेगी? इसके बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकती है।
सामक चावल की बर्फी बनाते समय ये गलतियां न करें
अक्सर महिलाओं को इसे बनाते समय कई तरह की परेशानियां होती हैं। कभी सामक चावल बहुत बारीक पिस जाता है, तो कभी मिश्रण में दूध ज्यादा पड़ जाता है। इससे बर्फी का टेक्सचर चिपचिपा हो जाता है।
चावल को तेज आंच पर न भूनें, इससे चावल का स्वाद कच्चा या जला हुआ लगने लगता है।
मिश्रण को बहुत ज्यादा न पकाएं, इससे बर्फी टाइट और सूखी लगती है, जिससे खाने में टेस्टी नहीं लगती।
कभी भी बर्फी बनाते समय दूध एक साथ बहुत ज्यादा न डालें, इससे यह गाढ़ा होने में काफी समय लेता है।
चीनी डालने के बाद मिश्रण को लगातार चलाते रहना चाहिए, नहीं तो यह कड़ाही के तले में चिपकने लगता है।
कई महिलाएं बर्फी अच्छे से जमने से पहले ही काटने लगती है। इसे जल्दी काटने की कोशिश न करें, पहले अच्छी तरह सेट होने दें।
बहुत ज्यादा घी डालने से बचें, वरना बर्फी ठीक से सेट नहीं हो पाती।
सावन में सामक बर्फी बनाना इसलिए अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और घर पर आसानी से तैयार हो जाता है। बस चावल की सही कंसिस्टेंसी और मिश्रण को पकाने के समय का ध्यान रखें।
ऊपर लेख में बताई गई विधि को अपनाकर आप आसानी से सामक बर्फी बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
सामक चावल की बर्फी Recipe Card
अगर बर्फी ज्यादा नरम लगे, तो मिश्रण को कड़ाही में 2-3 मिनट और पकाएं। इससे शेप सही बनती है।
Total Time :50min
Preparation Time : 10min
Cooking Time : 40
Servings : 4
Cooking Level : Medium
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Priya Singh
सामग्री
1 कप सामक के चावल
1 कप
2 कप दूध
मावा- आधा कप
आधा कप पिसी हुई चीनी
2 बड़ा चम्मच देशी घी
आधा चम्मच इलायची पाउडर
बादाम से 8-10
बारीक कटे हुए
काजू- 8-10
1 चम्मच पिस्ता और 5-6 धागे केसर
विधि
Step 1 :
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको सामक के चावल को अच्छी तरह धोना है और 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो कर छोड़ देना है। इसके बाद आप पानी निकालकर चावल को मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि चावल का पूरा पेस्ट न बनाना है, बस हल्का पीसना है।
Step 2 :
इसके बाद गहरी तले वाली कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच देशी घी गर्म करें। अब इसमें पिसे हुए सामक के चावल डालकर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक भून लें। जब चावल में से आपको हल्की खुशबू आने लगे, तो इसमें दूध डाल दें।
Step 3 :
दूध डालते ही सामक के चावल लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं। जब चावल आपको अच्छी तरह से गाढ़ा होने लगे, तो इसमें मावा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
Step 4 :
इसके बाद पिसी हुई चीनी या बूरा डालें और लगातार चलाते रहें। चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा पतला हो जाएगा, इसलिए इसे स्लो आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह दोबारा गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने न लगे।
Step 5 :
अब आपको इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता मिलाना है। केसर है तो मिलाएं वरना रहने दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 2 से 3 मिनट तक पका लें।
Step 6 :
इसके बाद एक थाली या ट्रे में थोड़ा-सा घी लगाकर चिकना करें। अब बर्फी के घोल को इसमें डालकर चम्मच की मदद से एक बराबर स्पेस में फैला दें। लास्ट में ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डाल दें।
Step 7 :
पहले बर्फी को कमरे में ही पंखे की नीचे रखकर सेट होने दें। इसके बाद जब मिश्रण अच्छी तरह जमा हुआ लगे, तो चाकू की मदद से मनचाहे आकार में काट लें और फ्रिज में रख दें।
Step 8 :
इस तरह सामक चावल की बर्फी तैयार है। बर्फी को प्लेट में सजाएं और भगवान शिव को भोग लगाएं।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।