हम जब भी घूमने का प्‍लान बनाते हैं, तो बीच या ह‍िल स्‍टेशंस ही जाते हैं। समुद्र का नीला पानी, ठंडी हवाएं और Beach के क‍िनारे बैठकर घंटों नजारे देखने का अपना एक अलग ही मजा है, लेक‍िन अगर आपको लगता है क‍ि खूबसूरत पानी और शानदार व्‍यू सिर्फ समुद्र के पास ही मिल सकते हैं, तो ऐसा नहीं है। भारत में कई ऐसी लेक्‍स भी हैं, जिनकी खूबसूरती किसी बीच से कम नहीं लगती है।

पहाड़ों के बीच नीला और साफ पानी, चारों तरफ हरियाली या बर्फीली चोटियां और शांत माहौल इन जगहों को सबसे सुंदर बना देता है। चंद्रताल से लेकर नैनी लेक तक, हर झील का अपना अलग अंदाज है। अगर इस बार Beach की जगह कुछ और खूबसूरत देखना चाहती हैं, तो इन झीलों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

पहाड़ों के बीच हैं ये 4 खूबसूरत झीलें

अगर आपको पहाड़ों पर भी Beach का मजा चाह‍िए, तो ये लेक्‍स आपकी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में जरूर होने चाह‍िए। जैसे-

Image Credit- Himalayan Dream Treks

1. चंद्रताल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का चंद्रताल लेक अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। यह लेक लाहौल-स्पीति में है और इसका नाम इसके चांद जैसी शेप की वजह से पड़ा है। हिमाचल टूरिज्म के मुताबिक, इसका पानी डार्क ब्‍लू कलर का द‍िखाई देता है। झील के आसपास पहाड़ों का नजारा बहुत ही सुंदर लगता है। ऐसे में अगर आपको पहाड़ों के साथ-साथ बीच का मजा भी चाह‍िए, तो चंद्रताल लेक जा सकती हैं। यहां जाने का रास्ता भी काफी खूबसूरत है। बटाल से झील तक जाने के ल‍िए आपको करीब 14 किलोमीटर का ट्रैवल करना पड़ेागा। वहीं कुंजुम पास से करीब 2 घंटे पैदल चलकर भी झील तक पहुंचा जा सकता है। चंद्रताल आप ये चीजें करने के ल‍िए जा सकती हैं-

यह भी पढ़ें- जयपुर से बेहद पास हैं ये 4 खूबसूरत जगहें, फैम‍िली संग वीकेंड पर करें एक्‍सप्‍लोर

  • पहाड़ों के बीच खूबसूरत नीली झील देखने के लिए
  • झील के पास का शांत माहौल महसूस करने के लिए
  • ट्रेकिंग और कैंपिंग पसंद है तो भी यहां जा सकती हैं
 
Image Credit- Incredible India

2. त्सो मोरीरी, लद्दाख

लद्दाख की त्सो मोरीरी भी उन लेक्‍स में है, जिनके आगे समुद्र का नजारा भी फीका लगता है। लद्दाख के पर्यटन विभाग के मुताबिक, त्सो मोरीरी समुद्र तल से करीब 15,000 फीट की ऊंचाई पर है और लेह से करीब 240 किलोमीटर दूर है। झील का आकार मोती जैसा है। झील के पास आप कोरजोक गांव भी एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं। त्सो मोरीरी इन वजहों से खास है-

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से कैसे प्‍लान करें पोखरा की ट्रिप? जानें बेस्‍ट रूट, घूमने की जगहें और पूरा ट्रैवल गाइड

  • करीब 15,000 फीट की ऊंचाई पर है ये लेक
  • नीले पानी और ऊंचे पहाड़ों का खूबसूरत नजारा द‍िखता है
  • लद्दाख के खूबसूरत इलाकों को देखने का मौका
 
Image Credit- Incredible India

3. डल लेक, कश्मीर

कश्मीर की बात हो और डल लेक का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। श्रीनगर में मौजूद यह झील कश्मीर की पहचान है। इसके आसपास का नजारा, पानी पर चलती शिकारे और हाउसबोट ही इसकी सबसे बड़ी खास‍ियत है। श्रीनगर जिला प्रशासन के मुताबिक, डल लेक का किनारा करीब 15.5 किलोमीटर लंबा है और इसके आसपास कई बगीचे, पार्क, हाउसबोट और होटल हैं। यहां आप शिकारे में बैठकर पानी के बीच से आसपास का नजारा देख सकती हैं। डल लेक में ये चीजें खास है-

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR के पास है हरियाणा का इकलौता खूबसूरत हिल स्टेशन, प्‍लान कर लें वीकेंड ट्र‍िप

  • शिकारा की सवारी
  • हाउसबोट का एक्‍सपीर‍ियंस
  • झील के आसपास के खूबसूरत नजारे
 
Image Credit- Incedible India

नैनी लेक, उत्तराखंड

उत्तराखंड के नैनीताल की पहचान ही इसकी खूबसूरत नैनी झील से है। यह लेक शहर के बीचों-बीच है और चारों तरफ पहाड़ दिखाई देते हैं। यहां बोटिंग करने का अपना ही एक अलग मजा है। यहां आप झील के किनारे बैठकर आसपास के नजारे देख सकती हैं। नैनी लेक में ये चीजें कर सकती हैं-

  • बोटिंग का मजा लें
  • झील के किनारे समय बिताएं
  • आसपास के पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखें

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI