Mushroom Recipes: त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में घर में मेहमानों का आना-जाना लगा ही रहता है। हर बार आप भी समोसे और पकौड़े सर्व करके बोर हो गई होंगी, तो आप कुछ अलग और टेस्‍टी बना सकती हैं। अगर आपके किचन में मशरूम रखा है, तो इससे आप कई तरह की डिश बना सकती हैं। यह न‍ सिर्फ खाने में टेस्‍टी लगती हैं बल्कि आप घर पर आसानी से बना भी सकती हैं। मशरूम से बनने वाली 3 ऐसी आसान और झटपट रेसिपीज के बारे में जानते हैं, जो मेहमानों को इतनी पसंद आएंगी कि वे आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

मशरूम से बनने वाली 3 स्वादिष्ट स्‍नैक्‍रेसिपी

मशरूम से बनने वाली 3 बेहद ही स्वादिष्ट और आसान रेसिपी नीचे दी गई हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं और अपने मेहमानों को खुश कर सकती हैं। आइए उन्हें बनान के तरीके के बारे में जानते हैं।

1. भरवां मशरूम (Stuffed Mushrooms)

भरवां मशरूम अच्छा स्टार्टर है, जो दिखने के साथ-साथ खाने में भी काफी टेस्टी लगता है। आइए इसे बनाने की सामग्री और तरीके के बारे में जानते हैं। 

बनाने की सामग्री

भरवां मशरूम बनाने के लिए आपको मशरूम के अलावा इन चीजों की जरूरत पड़ सकती हैं।

  • मशरूम - 10-12
  • मशरूम पाउडर-1 चम्मच
  • मोजारेला चीज- 1/4 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • बारीक कटा हुआ प्याज- 1
  • बारीक लहसुन की कलियां- 2
  • मक्खन - 1 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार

 image credit- magnific

बनाने का तरीका

भरवां मशरूम बनाने का तरीका काफी आसान है। इसके लिए आप नीचे दिए गए इन तरीकों को अपना सकती हैं।

  • सबसे पहले मशरूम को साफ करके धो लें और फिर इसके नीचे के हिस्‍से को काटकर अलग दें।
  • फिर इस हिस्‍से को अच्‍छे से काट लें।
  • अब एक पैन में मक्खन को गर्म करें और लहसुन, प्याज और मशरूम के निचले हिस्‍से को 2 मिनट के लिए भूनें।
  • जब सब कुछ भून जाए, तब इसमें मशरूम पाउडर, नमक और काली मिर्च मिलाएं।
  • गैस बंद करके सब कुछ ठंडा होने का इंतजार करें।
  • इस मिश्रण में मोजारेला चीज को अच्छे से मिलाएं।
  • फिर इस मिश्रण को खाली मशरूम में अच्छी तरह भरें।
  • इसके बाद ओवन में 12-15 मिनट के लिए बेक करें और फिर गरमा-गरम परोसें।

2- मशरूम कटलेट (Mushroom Cutlet)

मशरूम कटलेट एक क्रिस्पी और लाजवाब स्नैक है। यह सबको बहुत पसंद आएगा और इसे आप शाम की चाय के साथ खा सकती हैं।

बनाने की सामग्री

मशरूम कटलेट को बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? नीचे लिस्ट में चेक करें।

  • बारीक कटे हुए मशरूम - 1 कप
  • उबले और मैश किए हुए आलू- 2
  • मशरूम पाउडर- 1.5 चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स - 1/4 कप 
  • हरी मिर्च कटी हुई- 1
  • गरम मसाला -1.5 चम्मच
  • हरा धनिया- कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए

image credit- magnific

बनाने का तरीका

घर पर मार्केट जैसे क्रिस्पी और टेस्टी मशरूम कटलेट बनाना बहुत आसान है। इस सिंपल स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें।

  • पैन में थोड़ा तेल डालकर मशरूम को पानी सूखने तक भूनें।
  • इसके बाद एक अलग बर्तन में उबले आलू, हरी मिर्च, गरम मसाला,भुने हुए मशरूम, मशरूम पाउडर, हरा धनिया और नमक को अच्छी तरह मिला लें।
  • फिर पेस्ट की टिक्की बनाएं।
  • तैयार की गई टिक्की को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटें।
  • लास्ट में तेल गर्म करें और कटलेट को क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।

3- मशरूम उमामी पास्ता (Mushroom Umami Pasta)

अगर आपके मेहमानों का कुछ इटालियन खाने का मन हो, तो आप उन्हें पास्ता बनाकर खिला सकती हैं।

बनाने की सामग्री

अगर आप झटपट रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीमी मशरूम पास्ता बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

  • उबला हुआ पास्ता - 2 कप
  • मशरूम कटे हुए - 1 कप
  • मशरूम पाउडर- 2 चम्मच
  • क्रीम या दूध- 1 चम्मच
  • लहसुन की कलियां - 2-3
  • ऑलिव ऑयल या मक्खन - 1 चम्मच
  • नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स- स्वादानुसार

image credit-magnific

बनाने का तरीका

इस टेस्टी और क्रीमी मशरूम पास्ता को बनाने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले एक कड़ाही में मक्खन या ऑलिव ऑयल को गर्म करें।
  • फिर इसमें लहसुन डालकर इसे भून लें।
  • बाद में कटे हुए मशरूम डालें और थोड़ी देर तक पकाएं।
  • मशरूम पाउडर डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद, इसमें क्रीम या दूध डालें और फिर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • बाद में नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स को थोड़ा पका लें।
  • फिर लास्ट में उबला हुआ पास्ता डालें।

ये तीनों रेसिपीज खाने में टेस्टी और बनाने में बेहद आसान हैं। आप अपने घर पर जरूर बनाएं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main image Credit-magnific