Pressure Cooker Momos: बच्चे-बड़े और बुजुर्ग हर किसी आज के समय मोमोज खाना पसंद होता है। रास्ते से गुजरते हुए ठेले से आती हुई मोमो की खुशबू अपनी ओर खींच लेती हैं। हालांकि कई बार लोग हाइजीन को ध्यान में रखते हुए इसे घर पर बनाते हैं, पर एक समस्या जो सामने आती है वह है रसोई में स्टीमर का न होना। बाजार में मिलने वाले मोमोज स्टीमर वाले बर्तन में बनाए जाते हैं। अब ऐसे में लोगों को लगता है कि बिना इस बर्तन के इस डिश को बना पाना मुश्किल है, लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि आप कुकर में भी मार्केट जैसे मोमोज बना सकती हैं। अब आप सोच रही होगी कि भला कैसे, तो देर किस बात की नीचे लेख में जानें इसे बनाने का आसान तरीका-

प्रेशर कुकर में कैसे बनाएं मोमोज (How To Make Momos in Pressure Cooker)

  • प्रेशर कुकर में मोमोज बनाने के लिए इसमें एक से डेढ़ गिलास पानी डालें।
  • इसके बाद इसमें एक कटोरी या स्टैंड रखें।
  • अब एक प्लेट या छलनी पर हल्का तेल लगाकर मोमोज को रखें।
  • इसके बाद इस बर्तन को कुकर के अंदर रखें और ढक्कन बंद कर दें।
  • कुकर में सीटी न लगाएं।
  • मीडियम फ्लेम पर 12-15 मिनट तक मोमोज को स्टीम करें।
  • मोमोज की बाहर वाली लेयर जब हल्की चमकदार हो जाए, तो समझ जाए कि यह बनकर तैयार है।
  • इसके बाद गैस बंद कर मोमोज को बाहर निकालें और चटनी के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- क्या Momos और Dimsum में है कोई अंतर, यहां जानिए बनाने का तरीका

इडली स्टैंड का इस्तेमाल करें इस्तेमाल(Pressure Cooker Momos Making Tips)

अगर आपके पास ऐसा इडली स्टैंड है जो कुकर के अंदर आ जाता है, तो यह तरीका सबसे बेस्ट है।

  • कुकर में 1 से डेढ़ कप पानी डालें और उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
  • इडली स्टैंड के सभी सांचों पर थोड़ा सा तेल या घी लगा लें ताकि मोमोज चिपके नहीं।
  • हर सांचे में एक-एक या दो-दो मोमोज रख दें।
  • स्टैंड को कुकर के अंदर रखें। ध्यान रहे, कुकर के ढक्कन की सीटी और रबर निकाल दें।
  • कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकने दें।

इसे भी पढ़ें- कुरकुरे मोमोज घर में बनाते ही सॉफ्ट हो जाते हैं, जानें कहां कर रही हैं गलती?

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, shutterstock