चाप खाने की शौकीन महिलाएं अब घर में भी क्रीमी चाप बनाने लगी हैं। घर में बनाई गई चाप साफ-सफाई से तैयार होती है, इसलिए यह सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाती। वेज खाने वाले लोगों के लिए चाप एक नॉनवेज की तरह दिखने वाला ऑप्शन हो जाता है। इसे कई तरह से घर में तैयार किया जा सकता है। आप मसालेदार के साथ-साथ क्रीमी चाप भी घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं। हालांकि, कई महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि आखिर क्रीम डालने के बाद भी चाप की सब्जी लबाबदार क्यों नहीं बनती? अगर आप भी इसे सही से तैयार नहीं कर पा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको क्रीमी लबाबदार सब्जी बनाने में क्या गलतियां कर रहे हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

चाप की कोटिंग

चाप को कट करके सीधे सब्जी बना देती हैं, तो सबसे पहले जान लें कि इससे क्रीमी टेक्सचर नहीं आने वाला। चाप को कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक दही और क्रीम में डालकर मैरीनेट करना होता है। अदरक-लहसुन के पेस्ट के साथ आप चाप की कोटिंग करके छोडड दें।

इसे भी पढ़ें- पतली ग्रेवी को गाढ़ा करने के मास्टर शेफ वाले हैक्स, मेहमान भी पूछेंगे सीक्रेट रेसिपी

ज्यादा पानी डाल देना

दूसरी सबसे बड़ी गलती, पानी की मात्रा होती है। ग्रेवी बढ़ाने के लिए ज्यादा पानी डालेंगी, तो यह क्रीमी टेक्सचर में नहीं आएगा। इससे चाप की मलाईदार फील खत्म हो जाता है। इसलिए, पानी को गाढ़ा ही रखें, ताकि इसमें क्रीमीनेस बना रहे।

तेज आंच पर पकाना

चाप की सब्जी स्लो गैस करके पकाना चाहिए। तेज आंच पर पकाने से से इसका क्रीमी टेक्सचर जल जाता है और सब्जी सूखी हो जाती है। चाप को धीमी आंच पर पकाना चाहिए, ताकि धीरे-धीरे पकने से यह सॉफ्ट टेक्सचर देता है।

चाप को ज्यादा भून देना

चाप की सब्जी बनाने से पहले इसे भूना जाता है, लेकिन कई बार महिलाएं इसे इतना ज्यादा भून देती हैं कि रबड़ जैसी और सख्त हो जाती है। आप इसे हल्का सुनहरा होने तक ही भूनें। इसका टेक्सचर सॉफ्ट ही रहने दें, जिससे सब्जी भी क्रीमी बनेगी।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: परफेक्ट रायता से लेकर सॉफ्ट इडली बनाने तक, जानें दादी-नानी के किचन टिप्स

इसके अलावा क्रीम यूज न करने और चाप की सब्जी बनने के बाद थोड़ी देर न छोड़ने की वजह से भी यह गाढ़ी नहीं होती। सब्जी बनने के बाद इसे थोड़ी देर छोड़ दें, जिससे यह क्रीमी टेक्सचर में आ जाएगा।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific