पूड़ी तलने के बाद हमेशा कड़ाही में तेल बच जाता है। ऐसे में यह तेल इधर-उधर कभी किसी कटोरी में तो कभी किसी डिब्बे में ठंडा करके रख दिया जाता है। कई महिलाएं इसका यूज करना भूल जाती हैं और कई दिनों बाद इसपर नजर पड़ती है। ऐसे में आपको समझना चाहिए कि अगर आप इस बचे हुए तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करती रहेंगी, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन पूरी तलने के बाद इतना ज्यादा तेल बच जाता है कि इस एक बार में यूज नहीं किया जा सकता। आप भी अगर इस वजह से परेशान हैं, तो चिंता न करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी तलने के बाद उसी समय सारा तेल कैसे यूज कर सकती हैं, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
सूजी या आटे का हलवा बना लें
तेल बहुत ज्यादा नहीं बचा है, तो इसे किसी कटोरी में रखने की बजाय तभी यूज कर लें। इससे आपको दोबारा गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले तेल को छान लें, ताकि उसमें मौजूद आटे का परथन जो काला हो गया है, वह निकल जाएं। इसके बाद कड़ाही में तेल वापस डालें और गर्म करके उसमें सूजी या आटे को अच्छी तरह भूनें। फिर इसमें चीनी, पानी या दूध और ड्राई फ्रूट्स डालकर स्वादिष्ट हलवा तैयार कर लें।
ध्यान रखें
- तेल को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले छानन जरूरी होता है, वरना हलवा काला हो जाएगा।
- अगर तेल का रंग गाला या गहरा नजर आ रहा है, तो उसमें जलने की गंध आ सकती है, तो इसलिए इस तेल को यूज न करें।
- हलवा बनाने के लिए कम मात्रा में तेल का इस्तेमाल करें, ताकि स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखा जा सके।
पापड़ तल लें
खाने और चाय के साथ अक्सर लोग पापड़ खाना पसंद करते हैं। ऐसे में बार-बार पापड़ तलने के लिए कड़ाही में तेल डालना पड़ता है, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। पूड़ी तलने के बाद अगर तेल बच रहा है, तो इसमें पापड़ तल कर निकाल लें। इससे तेल का ज्यादा से ज्यादा यूज हो जाएगा और लास्ट में बचे हुए तेल को आप पराठा या सब्जी बनाने में यूज कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें- सूजी-मैदा में बार-बार लग रहे हैं कीड़े? जानें वजह और बचाव के तरीके
ध्यान रखें
- पापड़ को तलने के बाद इसे ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद इसे किसी ऐसे एयरटाइट डिब्बे में बंद करें, जिससे यह जल्दी खराब न हो।
- तेल बहुत ज्यादा काला हो गया है, तो उसे फिर से यूज न करें। फेंकना ही बेहत होता है, क्योंकि यह बार-बार पकने की वजह से काला हो जाता है।
- यह सेहत के लिए हानिकारक हो जाता है।
नमकीन, मठरी या सेव बनाने में करें यूज
तेल को स्टोर करने की बजाय आप इसमें मठरी बना सकती हैं। इससे लगभग सारा तेल खत्म हो जाता है और फिर से इसे यूज करने की चिंता नहीं होती। पूरी तलने से पहले ही आप मठरी का आटा तैयार रखें। जब पूरियां तल लें, तो बचे हुए तेल में मठरी तल लें।
इसे भी पढे़ं- बचे हुए समोसे को बिना तले बनाएं दोबारा कुरकरा, नोट करें यह आसान हैक
ध्यान रखें
- मठरी तलने से पहले तेल को अच्छे से छानकर साफ कर लें
- आप मैदा से मठरी तैयार कर सकती हैं, इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी।
- जितना तेल बचा है, केवल उतनी ही मठरी का आटा गूंथे।
दाल और सब्जी में तड़का लगाने, पराठा बनाने या आटा गूंथने के दौरान भी इस तेल का यूज कर सकती हैं। जितना हो सके आप तेल को एक ही बार गर्म करके यूज करने की कोशिश करें, क्योंकि बार-बार तेल गर्म होने पर यह शरीर के लिए हानिकारक हो जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: MAGNIFIC, Sahutterstock
