Modern Fridge Cover Design: हम सभी फ्रिज में न केवल हरी सब्जियां और फल रखते हैं बल्कि खाना को खराब होने से बचाने के लिए करते हैं। फ्रिज न केवल एक मशीन बल्कि किचन और लिविंग रूम की शोभा बढ़ाने काम भी करता है। अब ऐसे में लोग इसे सुंदर दिखाने के लिए कवर और मैगनेट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन समय के साथ फ्रिज की चमक फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि नया फ्रिज खरीद लें लेकिन महंगा होने कारण हर किसी के लिए इसे खरीद पाना थोड़ा मुश्किल होता है। इस जगह पर काम आते हैं फ्रिज कवर्स। इसका इस्तेमाल कर न केवल पुराने फ्रिज को नया जैसा लुक देता है बल्कि धूल-मिट्टी से बचाता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे Trendy Fridge Cover Designs के बारे में बताने जा रहे हैं।

विंटेज लेस और कढ़ाई वाले कवर्स (Vintage Lace & Embroidery Design Fridge Cover)

अगर आप अपने घर को एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो नेट या लेस वाले सफेद और क्रीम रंग के कवर्स चुनें। इन पर बारीक कढ़ाई का काम होता है जो पुराने फ्रिज को भी बहुत सुंदर और क्लासी बना देता है। यह डार्क शेड वाले फ्रिज पर बहुत खिलकर आता है।

इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen के लिए बेस्ट हैं Organiser के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मॉडर्न लुक के साथ मिलेगा फुल स्पेस

3D डिजिटल प्रिंटेड कवर्स (3D Digital Prints Design Fridge Cover)

आजकल मार्केट में 3D प्रिंट्स का बहुत क्रेज़ है। इनमें आपको झरने, घने जंगल, फूलों के बगीचे या एब्सट्रैक्ट आर्ट जैसे डिजाइंस मिल जाएंगे। ये कवर्स इतने रियलस्टिक लगते हैं कि फ्रिज का पुराना रंग और खरोंचें पूरी तरह छिप जाती हैं और आपका फ्रिज किसी आर्ट पीस की तरह दिखने लगता है।

क्विल्डेड टेक्सचर्ड कवर्स (Quilted Textured Design Fridge Cover)

अगर आप फ्रिज और कमरे में टेक्सचर का तड़का लगाना चाहती हैं, तो क्विल्डेड कवर्स सबसे अच्छे होते हैं। इनका मटीरियल थोड़ा मोटा होता है, जो फ्रिज के ऊपरी हिस्से को डेंट और भारी सामान रखने से होने वाले नुकसान से बचाता है। इनका वेलवेट या सिल्क फिनिश आपके किचन में एक लग्जरी वाइब देता है।

मल्टी-पॉकेट ऑर्गनाइजर कवर (Multi-Pocket Organiser Design Fridge Cover)

फ्रिज की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ इसे यूजफुल बनाने के लिए मल्टी पॉकेट ऑर्गनाइजर कवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसके दोनों तरफ 3 से 4 पॉकेट्स होते हैं। इनमें आप अपनी रसोई की जरूरी छोटी चीजें जैसे बिल, चाबियां, लाइटर या मैगजीन रख सकती हैं।

मॉडर्न जियोमेट्रिक और स्ट्राइप्ड पैटर्न्स वाले फ्रिज कवर्स (Geometric & Stripes Design Fridge Cover)

अगर आपका किचन मॉडर्न और मिनिमलिस्टिक है, तो आप धारियों या जियोमेट्रिक शेप्स वाले कवर्स चुन सकती हैं। ग्रे, नेवी ब्लू या मस्टर्ड येलो जैसे रंगों के साथ ये कवर्स पुराने फ्रिज को एकदम ट्रेंडी और शहरी लुक देते हैं।

इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen में लगाएं Drawer Organiser के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा स्पेस और क्लटर फ्री रहेगी रसोई

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Pinterest