आज के समय अधिकतर महिलाएं अपने किचन में प्लास्टिक के डिब्बे के बजाय कांच के जार रखना पंसद करती हैं। ये न केवल देखने में सुंदर लगते हैं बल्कि किचन को भी एक अलग लुक देते हैं। मगर कई बार किचन में अचार, मसाले या दूसरे सामान का कांच जार इतना टाइट हो जाता है, कि खोलने में हालत खराब हो जाती है। अगर आप इस परेशानी से बचना चाहती हैं, तो नीचे लेख में बताए गए तरीकों को अपना सकती हैं।

कांच वाले जार का ढक्कन टाइट हो जाए, तो क्या करें?

जार का ढक्कन जाम होने के पीछे का कारण कई बार लंबे समय से बंद रहना है। वहीं कई बार जार को बंद करते वक्त टाइट होने के कारण उसे खोलने में दिक्कत होती है। ऐसे में आप किचन में मौजूद चीजों से जुगाड़ लगाकर इसे मिनटों में खोल सकती हैं। जानें कैसे?

इसे भी पढ़ें- बरसात में सील गई हैं माचिस की तीलियां? रसोई की इस 1 चीज से दूर होगी नमी

कांच की बोतल को थपथपाएं

अगर जार का ढक्कन पूरी ताकत लगाने और अलग-अलग तरकीब लगाने के बाद भी नहीं खुल रहा है, तो आप थपथपाने वाला तरीका आजमा सकती हैं। इसके लिए जानें क्या करना होगा?

  • सबसे पहले एक हल्की चीज जैसे चम्मच, चाकू या फिर पलटा लें।
  • अब इसे लेकर जार के ढक्कन के किनारे पर हल्के हाथ से थपथपाएं।
  • इसके बाद एक से दो बार ढक्कन के ऊपर थपथपाएं।
  • अब ढक्कन को खोलने की कोशिश करें। आप बिना ताकत लगाएं ढक्कन को खोल लेंगी।

स्टील टेप वाला तरीका

अगर ढक्कन खोलते समय हाथ फिसल रहा है, तो आप किचन में मौजूद स्टील टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे जार कुछ ही सेकेंड में खुल जाएगा। जानें तरीका-

  • अगर आपके घर में स्टील वाला टेप मौजूद है, तो इस तरीके को आजमा सकती हैं।
  • इसके लिए कांच के जार को फर्श पर रखें।
  • अब इसके किनारे पर स्टील टेप को 2 राउंड घुमाकर चिपकाएं।
  • इसके बाद किनारे पर खुले हिस्से को अपनी तरफ खींचें।
  • इससे कुछ ही सेकेंड में ढक्कन खुल जाएगा।

इसे भी पढ़ें- रोटी के अलावा चकला-बेलन के ये स्मार्ट इस्तेमाल, जिनसे आधा हो जाएगा किचन का काम

जार के ढक्कन को टाइट होने से कैसे बचाएं?

जार या डिब्बे का ढक्कन टाइट होकर जाम न हो, इसके लिए कुछ आसान बातों का ध्यान रखें। इससे आपको इसे खोलते समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  • ढक्कन बंद करने से पहले जार की चूड़ियों पर थोड़ा सा नारियल तेल या सरसों का तेल लगा दें।
  • इससे ढक्कन कभी नहीं चिपकेगा और आसानी से खुलेगा।
  • हमेशा जार को पूरी तरह सुखाकर ही उसमें सामान भरें, क्योंकि नमी के कारण भी ढक्कन टाइट हो जाते हैं।
  • ढक्कन को बंद करते समय बहुत ज्यादा जोर लगाकर न कसें।

कांच के जार के ढक्कन को खोलने में मेहनत करने के बजाय ये 2 तरीकों को आजमा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Magnific