जब भी हम कम तेल में खाना बनाने की सोचते हैं, तो सबसे बड़ी आफत आती है प्याज भूनते वक्त। तेल कम होते ही प्याज कड़ाही में चिपकने लगती है, जलने लगती है और बार-बार चम्मच से खुरचनी पड़ती है। मजबूरन थोड़ा और तेल डालना ही पड़ता है, लेकिन क्या सच में बिना ज्यादा तेल के प्याज को अच्छे से पकाया जा सकता है? इस समस्या को हल करने के लिए हमने 4 अलग-अलग किचन टिप्स बताए हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

कम तेल में प्याज को कैसे भूनें?

यहां आपको कम तेल में प्याज भूनने के तरीके बताए जा रहे हैं, जानते हैं...

पहला तरीका: नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल

कम तेल में प्याज चिपकने की दिक्कत से बचने का सबसे पहला और आसान रास्ता यही लगता है कि बर्तन बदल लिया जाए।

  • नॉन-स्टिक पैन में सिर्फ एक छोटा चम्मच तेल डाला और कटी हुई प्याज डालकर धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं।
  • आम कड़ाही के मुकाबले नॉन-स्टिक पैन में प्याज बिल्कुल नहीं चिपकती। कम तेल में भी प्याज अच्छे से नरम हो गई और हल्की सुनहरी होने लगती है।

नतीजा: कम तेल में खाना पकाने वालों के लिए यह एक बढ़िया और आसान तरीका है, बस आंच को बहुत तेज न करें।

2. दूसरा तरीका: थोड़ा सा पानी छिड़कना

प्याज को भूनते समय पानी का छींटा मारने वाला यह तरीका आजकल काफी लोग इस्तेमाल करते हैं।

  • पैन में थोड़ा सा तेल डालकर प्याज को 1-2 मिनट भुनें। जैसे ही लगे कि प्याज सूखी होकर नीचे चिपक रही है, उसमें थोड़ा सा पानी छिड़क दें और चला दें।
  • पानी डालते ही प्याज नीचे से तुरंत अलग हो जाएगी। बिना और तेल डाले प्याज आराम से गलती रही और कड़ाही में बिल्कुल नहीं चिपकती है।

नतीजा: यह तरीका सबसे ज्यादा काम आया। इससे प्याज बहुत सॉफ्ट हो जाती है, जो दाल, तड़के और ग्रेवी वाली सब्जियों के लिए एकदम बेस्ट है।

यह भी पढ़ें- प्याज की महंगाई से न हों परेशान, खाने का स्वाद बढ़ाएंगे रसोई में मौजूद ये 5 विकल्प

3. तीसरा तरीका: शुरू में ही नमक डाल देना

अक्सर लोग प्याज भूनने के बाद नमक डालते हैं, लेकिन हमने इसे शुरुआत में ही डालकर देखा।

  • पैन में तेल और प्याज डालने के तुरंत बाद ही चुटकी भर नमक डालकर अच्छे से मिला दें।
  • नमक डालते ही प्याज अपना पानी छोड़ने लगेगी। इसी नमी की वजह से प्याज कड़ाही में चिपकेगी नहीं और जल्दी गल भी जाएगी। हालांकि, इसे गहरा भूरा (डार्क ब्राउन) होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।

नतीजा: अगर आपको सब्जी के लिए सिर्फ नरम प्याज चाहिए तो यह तरीका बढ़िया है, लेकिन एकदम लाल-ब्राउन प्याज के लिए यह थोड़ा धीमा है।

चौथा तरीका: धीमी आंच पर पकाना और सही टाइम पर चलाना

यह बहुत ही साधारण तरीका है, लेकिन अक्सर लोग जल्दबाजी में इसे गलत कर देते हैं।

  • तेल और प्याज डालने के बाद गैस को एकदम धीमा कर दिया। बार-बार चम्मच चलाने के बजाय प्याज को धीमी आंच पर आराम से पकने दिया।
  • कम आंच पर पकाने से प्याज बिना जले और बिना चिपके आराम से पक गई। जब बीच में लगा कि प्याज सूख रही है, तो बस एक-दो बूंद पानी छिड़क दिया।

नतीजा: धीमी आंच पर सब्र के साथ पकाना ही कम तेल में खाना बनाने का असली सीक्रेट है।

निष्कर्ष

चारों नुस्खों को देखने के बाद सबसे बढ़िया तरीका यही रहा कि आप नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करें और जब भी प्याज चिपकने लगे, तो थोड़ा सा पानी छिड़क दें। साथ ही धीमी आंच पर पकाने और शुरुआत में थोड़ा सा नमक डालने से भी आपका काम बेहद आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- 3 तरह की स्वादिष्ट चटनियां, जो बढ़ा देती हैं हर खाने का स्वाद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific