आज के समय में ज्यादातर लोगों के रसोई में चिमनी जरूर लगी होती है। ये एक तरह से धुआं और चिकनाई खींच लेती हैं, लेकिन धीरे-धीरे इसी में गंदगी और तेल की चिकनाई जमने लगती है। खासकर जब चिमनी के फिल्टर पर ऑयल की मोटी लेयर जम जाती है तो इसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो ऐसा होता है कि हम इसे रगड़ते-रगड़ते थक जाते हैं, लेकिन ये साफ नहीं हो पाती है।
ऐसे में लोग बाजार से क्लीनर खरीदकर लाते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर की कुछ चीजों से ही इसकी सफाई कर सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आप मिनटों में कैसे चिमनी को नया जैसा चमका सकती हैं। आइए जानते हैं-
चिमनी को साफ करने के लिए करें ये काम
- चिमनी साफ करने से पहले उसका प्लग निकाल दें।
- अब चिमनी के फिल्टर को आराम से निकालें।
- अब एक बाल्टी में गर्म पानी लें और उसमें 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें।
- इसके बाद फिल्टर को इसी पानी में आधे घंटे के लिए डुबोकर रख दें।
- अब इसे निकालें और ब्रश से धीरे-धीरे रगड़गकर साफ कर लें।
ये ट्रिक भी आएगी काम
अगर चिमनी बहुत ज्यादा गंछी नहीं है तो आप नींबू और लिक्विड डिशवॉशर का भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में गर्मपानी लेना होगा और उसमें एक नींबू निचोड़ लें और थोड़ा सा डिशवॉशर मिला लें। अब इसी घोल में स्पंज को भिगोएं और फिर पूरी चिमनी पर लगा दें। कुछ देर बार साफ कपड़े से इसे पोछ दें। इससे आप देखेंगी कि चिकनाई कम हो गई है और चिमनी साफ दिखने लगेगा।
यह भी पढ़ें- Kitchen DIY Hack: नया जैसा चमकेगा पुराना चकला और बेलन, बस पानी के साथ आजमाएं ये 2 ट्रिक्स
व्हाइट विनेगर भी आएगा काम
सफेद सिरके का इस्तेमाल आजकल लोग घर की सफाई में भी करते हैं। ये भी चिकनाई हटाने में मदद करती है। इसके लिए आपको एक स्प्रे बॉटल में सिरके को डाल लेना होगा और चिमनी पर स्प्रे कर दें। करीब इसे 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। बाद में साफ गीले कपड़े से इसे पोछ लें।
तो अगर आप भी ये सोचकर चिमनी की सफाई नहीं करती थीं कि इसमें मेहनत बहुत ज्यादा लगेगी, तो ऊपर बताए गए तरीकों से मिनटों में इसकी सफाई कर सकती हैं।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
