जब छुट्टी होती है तो पेरेंट्स के मन में सबसे पहले यही ख्याल आता है कि बच्चों को घुमाने के लिए कहां ले जाया जाए। अगर आप दरभंगा में हैं तो यह शहर आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगा। मिथिला की संस्कृति और इतिहास के लिए फेमस दरभंगा में ऐसी कई जगहें हैं जहां बच्चे खेलते-घूमते हुए नई चीजें भी सीख सकते हैं। यहां कुछ जगहें नेचुरल ब्यूटी से भरपूर हैं, तो कुछ जगहों पर इतिहास और कला के बारे में जानने का माैका मिलेगा।
बच्चों को अक्सर ऐसी ही जगहें पसंद आती हैं जहां उन्हें कुछ नया सीखने को मिले। आइए जानते हैं कि आप अपने बच्चों को कहां धुमाने ले जा सकती हैं।
दरभंगा राज पैलेस
दरभंगा की सबसे फेमस जगहों में से एक है दरभंगा राज पैलेस। यहां कभी दरभंगा के राजा लोग रहा करते थे। महल का बाहरी हिस्सा आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। इसकी बड़ी-बड़ी इमारतें, खूबसूरत गेट और शानदार डिजाइन बच्चों को किसी कहानी की दुनिया जैसा लग सकता है। यहां आप बच्चों को घुमाते समय पुराने समय के राजाओं और महलों के बारे में बता सकती हैं।
चंद्रधारी म्यूजियम और चिल्ड्रन पार्क
अगर आपके बच्चों को नई चीजें देखने और सीखने में इंटरेस्ट है तो आप उन्हें चंद्रधारी म्यूजियम ले जा सकती हैं। यहां मिथिला कला, पुरानी मूर्तियां, सिक्के और कई ऐतिहासिक चीजें रखी गई हैं। खासकर मधुबनी पेंटिंग्स का संग्रह बच्चों को पसंद आ सकता है। यह जगह घूमने के साथ-साथ सीखने के लिए भी सही है। इसके अलावा यहां पर चिल्ड्रन पार्क भी है, जहां आपके बच्चे ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Travel: पटना की इन ऐतिहासिक इमारतों का दीदार करने सात समंदर पार से आते हैं लोग, क्या आपने देखी हैं?
हराही पोखर
दरभंगा शहर के बीचों बीच हराही पोखर है। ये जगह फैमिली के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। यहां इतनी शांति है, इसीलिए यहां हर कोई आसान पसंद करता है। शाम के समय आप बच्चों को यहां ले जा सकती हैं। वे यहां खेल-कूद सकेंगे।
कुशेश्वरस्थान बर्ड सेंचुरी
अगर आपके बच्चों को नेचर और बर्ड पसंद हैं ताे यह बर्ड सेंचुरी उनके लिए बेस्ट रहेगी। यहां अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते हैं। साथ ही यहां की खूबसूरती भी उनका मन मोह लेगी।
यह भी पढ़ें- बच्चों को घुमाने के लिए बेस्ट हैं Delhi-NCR की ये जगहें, 200 रुपये से भी कम में हो जाएगी फुल मस्ती
श्यामा माई मंदिर
बच्चों को मंदिर भी ले जाना सही रहेगा। ऐसे में दरभंगा के श्यामा माई मंदिर आप उन्हें ले जा सकती हैं। यहां आप बच्चों के साथ आध्यात्मिक माहौल में कुछ समय जरूर बिताएं।
बच्चों के साथ घूमने से पहले रखें ये बात ध्यान में
तो अगर आप भी बच्चों को घुमाने के लिए कुछ अच्छी जगहें देख रही हैं तो दरभंगा के ये टूरिस्ट प्लेस सही रहेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-gemini/wiki/makemytrip
