जब भी गुरुद्वारे की बात होती है तो कड़ा प्रसाद का नाम जरूर ल‍िया जाता है। इसका स्‍वाद इतना जबरदस्‍त हाेता है क‍ि अच्‍छी से अच्‍छी म‍िठाइयां भी इसके आगे फीकी लगती हैं। गरमा गरम, मुलायम, खुशबूदार और मुंह में जाते ही घुल जाने वाला यह प्रसाद हर क‍िसी को बहुत पसंद आता है, लेक‍िन कई लोगों की शि‍कायत होती है क‍ि जब हम इसे घर पर बनाते हैं, तो गुरुद्वारे जैसा स्‍वाद नहीं म‍िल पाता है। कभी यह ज्‍यादा सूखा बन जाता है ताे कभी बहुत पतला हो जाता है।

असल में कड़ा प्रसाद की खास‍ियत उसके सही रेश‍ियो और बनाने के तरीके में छ‍िपी होती ह‍ै। गुरुद्वारे में इसे बहुत ही सि‍ंपल लेक‍िन संतुल‍ित तरीके से बनाया जाता है। अच्‍छी बात तो यह है क‍ि अगर आप इसका सही रेश‍ियो याद रखेंगी तो घर पर भी काफी हद तक वैसा ही स्‍वाद पा सकती हैं। आइए जानते हैं कड़ा प्रसाद बनाने का सही रेशियो और कुछ जरूरी टिप्स।

कड़ा प्रसाद का पारंपरिक रेशियो क्या है?

कड़ा प्रसाद बनाने के लिए आमतौर पर चार चीजों का इस्तेमाल होता है। गेहूं का आटा, देसी घी, चीनी और पानी। पारंपरिक तरीके में आटा, घी और चीनी बराबर मात्रा में लिए जाते हैं। यानी अगर आप ए‍क कप आटा ले रही हैं, तो घी और चीनी भी 1-1 कप ही जाएगा। वहीं पानी की मात्रा आमतौर पर इनसे लगभग दोगुनी रखी जाती है। यानी एक कप आटे के लिए करीब 2 से ढाई कप पानी लेना होता है।

यह भी पढ़ें- गुरुद्वारे में म‍िलने वाले हलवे को क्‍यों कहते हैं कड़ा प्रसाद? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

Image Credit- Pinterest/nimmi sabnani

घर पर कड़ा प्रसाद बनाने का आसान तरीका

कड़ा प्रसाद बनाने के ल‍िए आपको बहुत ज्‍यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है।   

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें चीनी घोल लें। चीनी पूरी तरह घुल जाए तो इसे अलग रख दें।
  • अब एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी गर्म होने पर उसमें गेहूं का आटा डालें और लगातार चलाते हुए भून लें।
  • आटे को मीड‍ियम फ्लेम पर तब तक भूनें जब तक उसका रंग हल्‍का गोल्‍डन न हो जाए और अच्छी खुशबू आने न लगे।
  • यह स्टेप सबसे जरूरी माना जाता है क्योंकि इसी से कड़ा प्रसाद का स्‍वाद आता है।
  • जब आटा अच्छी तरह भुन जाए, तब धीरे-धीरे चीनी वाला गर्म पानी डालें।
  • इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।
  • कुछ मिनट में प्रसाद गाढ़ा होने लगेगा।
  • जब प्रसाद एकसाथ हो जाए और घी अलग जान पड़ने लगे तब गैस बंद कर दें।
  • आपका कड़ा प्रसाद तैयार है।
 
image credit- pinterest/SinfullySpicy|Authentic Indian Food Recipes

स्वाद बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • देसी घी का इस्तेमाल करें।
  • आटे को जल्दबाजी में न भूनें।
  • चीनी पूरी तरह घुली हुई होनी चाहिए।
  • प्रसाद को लगातार चलाते रहें ताकि वह नीचे न लगे।
  • चीनी की जगह आग गुड़ के पाउडर का भी यूज कर सकती हैं।

कड़ा प्रसाद कभी सूखा या कड़ा क्यों हो जाता है?

कई बार लोग घी कम कर देते हैं या पानी बहुत कम डालते हैं। इससे प्रसाद सूखा और कई बार कड़ा बन सकता है। वहीं, अगर पानी जरूरत से ज्यादा हो जाए तो प्रसाद बहुत पतला हो जाता है। इसलिए सही रेशियो का ध्यान रखना जरूरी है। इसके अलावा कम भुना हुआ आटा भी स्वाद खराब कर देता है। ऐसे में प्रसाद में कच्चेपन का स्वाद आता ह‍ै।

यह भी पढ़ें- क्या आपने कभी खाया है राजस्थान का पारंपरिक 'हल्दी का हलवा'? जानें रेसिपी

अब अगली बार जब आप घर पर कड़ा प्रसाद बनाएं, तो इस आसान रेशियो को जरूर याद रख‍िएगा। इससे आपको एमदम गुरुद्वारे जैसा स्‍वाद म‍िल सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- self/gemini