हर कोई पहाड़ों की खूबसूरत वादियों और ऊंचाइयों को छूना चाहता है, लेकिन कई बार मुश्किल चढ़ाई और ट्रेकिंग के कारण लोग आगे नहीं बढञ पाते हैं। अगर आप भी बिना थके और बिना पहाड़ चढ़े बेहद ऊंचाई पर बसे खूबसूरत गांवों का दीदार करना चाहते हैं, तो भारत के कुछ सुदूर नजारे आपका इंतजार कर रहे हैं। जी हां, हिमालय की गोद में बसे ये गांव अपनी संस्कृति और शानदार व्यूज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सुंदर नजारा पाने के लिए आप कौन-से ऊंचे गावों में जा सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
जुलुक, सिक्किम (9,400 फीट)
अगर आप सिक्किम जा रही हैं और कम समय में किसी ऊंचाई वाले इलाके का एक्सपीरियंस लेना चाहती हैं, तो 'जुलुक' आपके लिए सबसे अच्छी जगह हो सकती है। यह भारत-चीन सीमा के बेहद करीब है और यह निचले हिमालय के पथरीले और ऊंचे-नीचे रास्तों के बीच बसा हुआ है। इसे लोकल लोग अपनी भाषा में 'जुलुक' या 'जालुक' भी कहते हैं।
बता दें कि यह गांव समुद्र तल से लगभग 9,400 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है, जो इन दिनों सिक्किम का एक नया ऑफबीट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। इस शांत गांव में ठहरकर आप न केवल नेचर को करीब से महसूस कर सकते हैं, बल्कि व्यापारिक सिल्क रूट की पुरानी कहानियां भी जान सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - अनजान पहाड़ों के बीच फंसा दिया Google Map ने, मेरी रोड ट्रिप से लें सबक
नाको, हिमाचल प्रदेश (12,000 फीट)
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सुदूर कोने में स्पीति घाटी के ठीक किनारे एक सुंदर गांव है जिसे 'नाको' कहते हैं। ऊंचाई पर बसे इस खूबसूरत बौद्ध गांव का रहन-सहन, संस्कृति आदि स्पीति घाटी से प्रेरित हैं। यहां तक पहुंचने का रास्ता जितना रोमांचक है, उतना ही खूबसूरत भी है।
नाको गांव के पास पहुंचते ही पहाड़ों का रूप बदलने लगता है। हरी-भरी वादियां एकदम गायब हो जाती हैं और उनकी जगह पहाड़ ले लेते हैं जो रेत के टीलों जैसे दिखाई देते हैं।
इसे भी पढ़ें - Offbeat Hill Stations: शोर-शराबे वाले टूरिस्ट प्लेसेस को कहें बाय, इन ऑफबीट डेस्टिनेशंस का लें मजा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
