बिरयानी का असली स्वाद मसालों की वजह से ही आता है। इसलिए, इनका इस्तेमाल बड़े ध्यान से करना चाहिए। बहुत ज्यादा मसालों का इस्तेमाल करने से भी बिरयानी का स्वाद बिगड़ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि खड़े मसालों की महक बहुत तेज होती है। इस गलती से कभी बिरयानी में इलायची का स्वाद हावी हो जाता है, तो कभी लौंग की तेज खुशबू पूरे स्वाद को बिगाड़ देती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिरयानी का स्वाद बढ़ाने वाले जरूरी खड़े मसाले और उन्हें सही मात्रा में इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे।
बिरयानी में कौन से मसाले डाले जाते हैं?
बिरयानी का असली स्वाद उसके सही मसालों से आता है , लेकिन मसालों की सही मात्रा का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर एक मसाले का स्वाद बाकी सभी पर हावी हो जाए, तो पूरी बिरयानी का स्वाद खराब हो सकता है। इसमें जावित्री और जायफल जैसे मसाले भी बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं, लेकिन यह बहुत ज्यादा तेज होते हैं, इसलिए कोशिश करें कि इसकी मात्रा बहुत कम रखें।
इसे भी पढे़ं- 25 मिनट में तैयार करें ये टेस्टी ब्रेकफास्ट, पूरे हफ्ते की लिस्ट देखें
1- तेजपत्ता क्यों जरूरी है?
चावल में अच्छा फ्लेवर लाने के लिए तेजपत्ता सबसे जरूरी होता है। इसे बिरयानी की जान कहा जाता है, क्योंकि इससे आपको बिरयानी खोलते ही हल्की मिट्टी जैसी खुशबू आती है।
कितना तेज पत्ता यूज करें- 2-3 लोगों के लिए बिरयानी बना रही हैं, तो एक बड़ा तेज पत्ता काफी है।
- 4 से 6 लोगों की बिरयानी के लिए 2 तेजपत्ते काफी हैं।
- 8 से 10 लोगों के लिए 3 तेजपत्ता ही काफी रहता है।
कब डाले? - तेल या घी गर्म होने के बाद सबसे पहले तेजपत्ता डालें, इसी से बिरयानी बनाने की शुरुआत होती है, ताकि इसकी खुशबू अच्छी तरह तेल में आ जाए।
2- दालचीनी क्यों जरूरी है?
इसका यूज बिरयानी में मसालों का स्वाद संतुलित करने के लिए किया जाता है। अगर सही मात्रा में दालचीनी डाली जाए, तो यह बिरयानी में स्वाद बढ़ा देती है।
कितना डालें?
- 2 से 3 लोगों के लिए बिरयानी बना रही हैं, तो केवल 1 इंच का टुकड़ा ही काफी है।
- 4 से 6 लोगों के लिए 2 छोटे टुकड़े लगभग 2 इंच के बराबर काफी होता है।
- 8 से 10 लोगों के लिए 3 छोटे टुकड़े का यूज कर सकती हैं।
कब डालें? आप इसे तेजपत्ते के साथ ही शुरुआत में डाल दें, लेकिन ध्यान रखें कि दालचीनी की मात्रा भी ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर इसका स्वाद ज्यादा आने लगा, तो बरियानी का टेस्ट खराब हो जाएगा।
3- बड़ी इलायची क्यों जरूरी है?
यह बिरयानी का ऐसा जरूरी खड़ा मसाला है, जो बिरयानी को पुलाव से अलग बनाता है। यह बिरयानी का स्वाद रिच और रेस्टोरेंट जैसा देता है। कई बार महिलाएं इसे डालना भूल जाती हैं, जिससे बिरयानी का स्वाद आपको बाजार जैसा नहीं लगता।
इसे भी पढ़ें- पोहा चुकंदर चीज बॉल्स कैसे बनाएं? नोट करें शाम के नाश्ते की यह स्वादिष्ट रेसिपी
कितना डालें?
- 2 से 3 लोगों के खाने के लिए बिरयानी में 1 बड़ी इलायची काफी होती है।
- 4 6 लोगों के लिए खाना बना रही हैं, तो 2 बड़ी इलायची डाल सकती हैं।
- 8 से 10 लोगों के लिए 3 बड़ी इलायची डालना सही रहता है।
कब डालें? इसे भी आप दूसरे खड़े मसालों के साथ डाल सकती हैं। तेल में इसे 20-30 सेकंड तक भून लेना है।
इन मसालों को यूज करते समय ध्यान रखें कि इसे जलाएं नहीं, वरना बिरयानी का स्वाद कड़वा हो सकता है। बेहतर स्वाद के लिए मसालों को घी में हल्का भूनकर इस्तेमाल करें। अगर 10 से ज्यादा लोगों के लिए बिरयानी बना रहे हैं, तो इसमें चावल की मात्रा बढ़ानी होती है। इस वजह से आप हल्का खड़े मसाली की मात्रा भी बढ़ा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
