खाने-पीने के शौकीन लोग हर दिन कुछ नई डिश खाने के बारे में सोचते हैं। ऐसे में अगर आपको पनीर खाना पसंद है, तो आपको ठेचा पनीर ट्राई करना चाहिए। मसालों और मूंगफली के साथ मिलकर बनने वाली ये रेसिपी इतनी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है कि आपका एक बार खाने के बाद बार-बार मन होगा। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप इसे रोटी के साथ भी रोल करके खा सकती हैं। आजकल रेस्टोरेंट और कैफे भी अपने मेन्यू में ठेचा पनीर को शामिल करने लगे हैं, लेकिन आपको इसे खाने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं। इस रेसिपी को कैसे एकदम मार्केट जैसा स्वाद दिया जा सकता है, इसके लिए हमने फूड ब्लॉगर और इन्फ्लुएंसर रेणुका से इसके बारे में बात की। उन्होंने बताया कि ठेचा पनीर बनाते समय आपको मसालों की मात्रा पर ध्यान देना होगा। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी, तो आराम से महाराष्ट्रियन स्टाइल ठेचा पनीर खा सकेंगी। आज के इस आर्टिकल में रेणुका से ठेचा पनीर बनाने की जरूरी रेसिपी विस्तार से जानेंगे।
ठेचा पनीर बनाते समय न करें ये गलतियां
फूड ब्लॉगर औरइन्फ्लुएंसर रेणुका कहती हैं कि ठेचा पनीर के लिए तैयार होने वाली चटनी को अक्सर महिलाएं मिक्सी में पीसती हैं। अपना काम आसान करने के लिए मिक्सी में पीसना गलत नहीं है, लेकिन इससे आपको वो स्वाद नहीं आएगा, जो मसालों की वजह से पनीर में आता है। आप कोशिश करें कि इसकी चटनी को हाथों से कूटें, तभी आपको इसमें असली स्वाद आएगा।
इसे भी पढ़ें- क्या आपने कभी खाया है राजस्थान का पारंपरिक 'हल्दी का हलवा'? जानें रेसिपी
पहले चटनी के मसालों को भून लें
ठेचा तैयार करने के लिए पहले आपको मसालों को भूनना होगा। आप बिना तेल डाले एक पैन में मूंगफली, मिर्च और लहसुन लें। जब यह हल्का लाल हो जाए, तो गैस बंद करें और कूटने वाले बर्तन में निकाल लें। आप इसके ठंडा होने का इंतजार कर सकती हैं या फिर गर्म भी पीस सकती हैं।
इसे भी पढे़ं- ऐसे बनाएं टेस्टी झारखंड की फेमस धुस्का और छिलका रोटी, मेहमानों को खिलाने के लिए भी है बेस्ट
कैसे तैयार करें ठेचा?
चटनी बनाने के लिए लहसुन की 5 से 6 कलियां लें। इसमें हरी मिर्च उतनी मिलाएं, जितनी तीखा आप खा सकती हैं। 2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली डालें और नमक-धनिया डालकर इसे कूट लें। हाथों से अच्छे से कूटें, लेकिन हल्का दरदरा रखें। दरदरा होने की वजह से इसमें हल्का कुरकुरापन आएगा, लेकिन ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा भी दरदरा नहीं रखना है। बहुत ज्यादा दरदरा रहेगा, तो यह पनी पर चिपकेगा नहीं।
पनीर को कवर करें
फूड ब्लॉगर औरइन्फ्लुएंसर रेणुका ने बताया कि अक्सर महिलाओं को पनीर कवर करते समय परेशानी आती है, क्योंकि ठेचा यानी चटनी पनीर पर चिपकती नहीं। आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आप चटनी में हल्का पानी डाल सकती है। आपको पानी की कुछ बूंदे डालती हैं, ताकि यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए और पनीर पर कवर हो सके। चटनी को पनीर के चारों तरफ कवर करने के बाद इस पैन में थोड़ा तेल डालकर सेक लें। इस तरह आपका ठेचा पनीर बनकर तैयार है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini, homecheff_renu/Renuka Salunke instagram official
