सावन के महीने में कई लोग प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करते। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसे तामसिक भोजन माना जाता है। यही कारण है कि बिना प्याज-लहसुन के खाना इतना स्वादिष्ट नहीं बनता। वहीं सावन का महीना लगभग 30 दिनों तक चलने वाला है और अगर आप अभी से खाने से परेशान हो गई हैं, तो आगे क्या होगा? इसलिए जिन लोगों को खाना अच्छा नहीं लग रहा है, उनके लिए हम कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स की मदद से हर दिन आप बिना प्याज-लहसुन के सब्जी का स्वाद बढ़ा सकती हैं।

लहसुन-प्याज के बिना टेस्टी सब्जी कैसे बनाएं?

बहुत से लोगों को लगता है कि बिना प्याज और लहसुन के सब्जी स्वादिष्ट नहीं बन सकती, लेकिन सही मसालों और सही समय पर तड़का लगाने से इसके स्वाद में बदलाव किया जा सकता है। कुछ आसान किचन ट्रिक्स की मदद से कोई भी सब्जी स्वादिष्ट बनाई जा सकती है।

तड़का कैसे लगाएं?

खाने का स्वाद बढ़ाना है, तो सब्जी में तड़का लगाने के सही स्टेप आपको पता होने चाहिए। प्याज-लहसुन की जगह तड़के में अदरक का पेस्ट डालें। इसके साथ ही आप ऐसे मसालों का यूज करें, जो सब्जी का स्वाद बढ़ा सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले तेल या घी को अच्छी तरह गर्म करें।
  • अब सब्जी में जीरा डालें और उसे थोड़ा लाल होने दें।
  • इसके बाद एक चुटकी हींग डालें, यह सब्जी का स्वाद बढ़ाता है।
  • इन चीजों के अलावा चाहें तो थोड़ा सौंफ या राई भी डाल सकती हैं।
  • इसके बाद अदरक और हरी मिर्च हल्की सुनहरी होने तक भूनें।
  • अब टमाटर डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह पकाएं।

इन मसालों से बढ़ाएं स्वाद

सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए केवल अदरक और लहसुन ही जरूरी नहीं होता। इसमें सही मसालों का चयन भी बहुत जरूरी होता है। प्याज-लहसुन के बिना अगर खाना फीका लग रहा है, तो मसालों में इन चीजों को जरूर एड करें।

इसे भी पढ़ें- सावन व्रत में बनाएं कुछ नया, ट्राई करें साबूदाने की ये 5 टेस्टी डिशेज

क्या डालें?

  • सब्जी में धनिया पाउडर जरूर डालें। कोशिश करें कि घर पर ही आपने पाउडर पीसा हुआ है।
  • इसके अलावा काली मिर्च का पाउजर भी खाने का स्वाद बढ़ाता है। आलू की सब्जी में डालने के लिए यह सबसे बेस्ट होता है।
  • मसालों में गरम मसाला, कसरी मेथी और जीरा पाउडर भी स्वाद बढ़ाते हैं।
  • टमाटर को आप पीसकर यूज करेंगी, तो ग्रेवी अच्छी बनती है।
  • सब्जी को कलर देना है, तो लाल मिर्च पाउडर डाल सकती हैं।
  • इसके अलावा सब्जी बनने के बाद लास्ट में घी डाल सकती हैं।

सब्जी को कैसे फ्राई करें?

सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें कुछ नए टिप्स फॉलो कर सकते हैं। दही का इस्तेमाल भी सब्जी का स्वाद बढ़ाता है। इससे सब्जी में हल्का खट्टापन आता है और आप रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर भी नहीं होते। सब्जी बनाने से पहले कोशिश करें कि पहले सब्जियों को हल्का तेल में भूनकर निकाल लें। इससे स्वाद बढ़ता है। अब मसाले अच्छी तरह से पक जाए, तो दही डालें और इसके बाद भूनी हुई सब्जियां डालें। यह सब्जी को अलग टेस्ट देने के लिए जरूरी है। इससे सब्जी का स्वाद और टेक्सचर दोनों अच्छे रहते हैं।

इसे भी पढ़ें- सावन सोमवार का व्रत खोलने के बाद क्या खाएं? ये 7 चीजें फटाफट करें तैयार

अलग-अलग सब्जियों के लिए सही टिप्स

  • आलू की सब्जी बनाने के बाद आखिर में अमचूर और कसूरी मेथी डालें।
  • भिंडी पकाते समय नींबू की कुछ बूंदें या अमचूर डालें ताकि चिपचिपाहट कम हो और प्याज की जरूरत न लगे।
  • लौकी की सब्जी में अदरक और हरी मिर्च का ज्यादा उपयोग करें और अंत में हरा धनिया डालें।
  • बैंगन की सब्जी लमें मूंगफली या तिल का पाउडर मिला सकती हैं, इसके साथ कसूरी मेथी भी अच्छी लगती है।

ध्यान रखें कि सब्जी बनाने के लिए सही मसालों का चुनाव, उन्हें सही समय पर भूनना, अंत में गरम मसाला, कसूरी मेथी, भुना जीरा और थोड़ा घी मिलाना स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। इन आसान टिप्स और ट्रिक्स की मदद से सावन में आपको प्याज लहसुन की याद नहीं आएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: MAGNIFIC