अगर आपको कुकिंग का शौक है और बाहर का खाना देखकर सोचती हैं कि काश ऐसा ही स्वाद घर पर भी आ जाए, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है। अक्सर वीकेंड पर जब बाहर जाने का मन नहीं करता, तब लोग घर पर ही कुछ ट्राई करते हैं। आज हम आपको सोया तंदूरी मलाई की ऐसी सीक्रेट रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है, बल्कि इसका क्रीमी, जूसी और स्मोकी फ्लेवर बड़े-बड़े रेस्टोरेंट के स्वाद को भी फेल कर देगा। एक बार इस तरीके से बनाएंगे तो बच्चे से लेकर बड़े तक उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

सोया तंदूरी मलाई बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। आइए जानते हैं यहां।

सोया तंदूरी मलाई कैसे बनाएं? Recipe Card

सिर्फ 30 मिनट में घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी सोया तंदूरी मलाई, स्वाद ऐसा कि नॉन-वेज भूल जाएंगे
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :30min
  • Preparation Time : 10min
  • Cooking Time : 15
  • Servings : 5
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Main Course
  • Calories: 100
  • Cuisine: Indian
  • Author: Sanskriti Jaipuria

सामग्री

  • सोया चंक्स - 2 कप
  • शिमला मिर्च - 1 बड़े टुकड़ों में कटी हुई
  • प्याज - 1 बड़े टुकड़ों में कटा हुआ
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
  • गाढ़ा दही / ग्रीक योगर्ट - 1/2 कप
  • फ्रेश क्रीम / मलाई - 4 बड़े चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 बड़ा चम्मच
  • घी - 2 बड़े चम्मच
  • कोयला धुंआ देने के लिए - 1 छोटा टुकड़ा
  • मसाले हल्दी
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला
  • काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 3-4 गिलास पानी को तेज उबाल आने तक गर्म करें। पानी में उबाल आते ही उसमें सोया चंक्स डालें और 5 मिनट तक फिर से उबालें, इससे सोया की सारी गंदगी निकल जाएगी।

  • Step 2 :

    उबले हुए सोया को छलनी में छान लें और तुरंत ठंडे पानी से 2-3 बार रगड़ कर धोएं। अब दोनों हथेलियों के बीच अच्छे से दबा-दबाकर इसका पूरा पानी निचोड़ दें, ताकि मैरिनेशन अच्छे से अंदर तक जाए।

  • Step 3 :

    फिर एक बड़े बाउल में सारा निचोड़ा हुआ सोया डालें। इसमें 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 3 चम्मच ग्रीक योगर्ट, 2 चम्मच फ्रेश क्रीम और 1 चम्मच हाथ से मसल कर कसूरी मेथी डालें।

  • Step 4 :

    अब इसी बाउल में 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। सारी चीजों को हाथ से अच्छे से मिक्स करें ताकि हर चंक्स पर कोटिंग आ जाए।

  • Step 5 :

    फ्लेवर और टेक्सचर के लिए इसमें 1 शिमला मिर्च और 2 प्याज के बड़े-बड़े टुकड़े काटकर डालें। प्याज और शिमला को भी उसी क्रीमी मसाले में बहुत अच्छे तरीके से लपेट लें।

  • Step 6 :

    इस पूरे मिश्रण को ढककर कम से कम 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। अगर आपके पास समय है तो अपने मुताबिक टाइम को बढ़ा सकती हैं। जितनी देर मैरिनेट होगा टेस्ट उतना ही अच्छा आएगा।

  • Step 7 :

    अब एक नॉन-स्टिक पैन या कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी को तेज गर्म करें। घी के गर्म होते ही मैरिनेट किया हुआ पूरा सोया-मिक्सचर डालें और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए 5-7 मिनट तक भूनें।

  • Step 8 :

    भूनते हुए जब सोया चंक्स और सब्जियों पर हल्का-हल्का सुनहरा और तंदूरी जैसा रंग दिखने लगे, तो समझ जाएं कि यह अच्छे से पक गया है। इस स्टेज पर गैस बंद कर दें।

  • Step 9 :

    अब असली तंदूरी खुशबू के लिए पैन के बीचों-बीच एक छोटी स्टील की कटोरी रखें। उसमें एक जलता हुआ कोयला रखकर आधा चम्मच घी डालें और तुरंत पैन को ढक्कन से 2 मिनट के लिए कवर कर दें।

  • Step 10 :

    2 मिनट बाद ढक्कन हटाएं और कोयले वाली कटोरी निकाल दें। आपकी धुएंदार, क्रीमी सोया तंदूरी मलाई बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी तैयार है। इसे हरी धनिया-पुदीना चटनी और लच्छा प्याज के साथ गरमागरम सर्व करें।

सोया का पानी पूरी तरह निचोड़ना जरूरी है। अगर पानी रह जाता है तो मसाले अंदर तक नहीं जाएंगे और सब्जी फीकी लगेगी।

image credit-magnific

  • मैरिनेशन के लिए हमेशा गाढ़ी और ताजी ग्रीक योगर्ट का ही इस्तेमाल करें।
  • मैरिनेशन का टाइम कम से कम 10 मिनट का ही रखें। उससे कम समय में डिश अच्छी नहीं लगेगी, मसाला अंदर तक नहीं जाएगा।
  • कोयला डालते वक्त तुरंत ढक दें और दो मिनट से ज्यादा धुआं न दें, वरना खाने में कड़वा टेस्ट आने लगेगा।

image credit-magnific

  • सोया को ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वो पहले से उबला हुआ है। इसलिए 5-7 मिनट काफी है।

तो अगर अगली बार आपका भी कुछ क्रीमी, जूसी और तंदूरी खाने का मन करे तो बाहर जाने के बजाय इस सोया तंदूरी मलाई रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।