भारत में बहुत से लोग साउथ इंडियन खाने के दीवाने है, लोगों को इडली काफी पसंद आती है। अगर आपके पास इडली मेकर नहीं है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप घर पर मौजूद छोटी स्टील की कटोरियों से ही एकदम सॉफ्ट और स्पंजी इडली बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामान की जरूरत पड़ेगी, जैसे सूजी, दही, कटोरी और अन्य चीजें। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।     

सॉफ्ट इडली बनाने के लिए प्रो टिप्स

इन आसान तरीको की मदद से आप और ज्यादा सॉफ्ट इडली बना सकती हैं। आइए जानते हैं यहां।

कटोरी इडली रेसिपी Recipe Card

फूली-सॉफ्ट इडली कटोरी में बनाने की रेसिपी
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :60min
  • Preparation Time : 25min
  • Cooking Time : 30
  • Servings : 5
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Breakfast
  • Calories: 65
  • Cuisine: Indian
  • Author: Sanskriti Jaipuria

सामग्री

  • सूजी / रवा - 1 कप
  • ताजा दही- 1 कप
  • पानी-1/2 कप
  • बेकिंग सोडा- 1/2 छोटा चम्मच
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल ग्रीस के लिए

विधि

  • Step 1 :

    एक बड़े बर्तन में 1 कप सूजी और 1 कप दही को मिलाएं। साथ ही स्वादानुसार नमक डालें। फिर धीरे-धीरे आधा कप पानी डालकर थिक घोल तैयार करें।

  • Step 2 :

    घोन बनाने के बाद 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दें। इससे सूजी फूल जाएगी और दही, पानी सूख जाएगा। ऐसा करने से इडली ज्यादा सॉफ्ट बनेगी।

  • Step 3 :

    इसके बाद सेम साइज की 5 से 6 स्टील की कटोरियां निकाल लें और अंदर तेल लगाएं, ताकि इडली चिपके नहीं और आसानी से निकले।

  • Step 4 :

    एक कड़ाही लें जो गहरी हो या फिर प्रेशर कुकर में एक छोटा स्टैंड या उल्टी प्लेट रखें। इसके बाद 2 ग्लास पानी डालें और मीडियम गैस पर पकाएं।

  • Step 5 :

    इडली बनाने से पहले घोल में बेकिंग सोडा या ईनो जरूर डालें। फिर 1 चम्मच पानी डालकर सेम डायरेक्शन में चलाएं और फेंटें।

  • Step 6 :

    तेल लगी हुई कटोरियों में घोल डालें। ध्यान दें कि पूरी कटोरी न भरें। सिर्फ आधा या 3/4 ही भरें, क्योंकि स्टीम होने पर इडली फूलती है।

  • Step 7 :

    कड़ाही या कूकर जो भी आप यूज कर रही हैं, उसमें सावधानी से कटोरियों को रखें। ध्यान रहे की कटोरी हिले न।

  • Step 8 :

    मीडियम आंच पर 15-20 मिनट के लिए स्टीम करें। इडली पकी या नहीं यह चेक करने के लिए चाकू या चम्मच का इस्तेमाल करें।

  • Step 9 :

    अगर इडली कटोरी से बाहर आ रही है, तो वो तैयार हो गई हैं। आंच बंद करके बाहर निकाल लें और 5-10 मिनट के लिए ठंडा होने दें।

  • Step 10 :

    कटोरी के साइड पर चाकू को हल्के से घुमाएं और फिर धीरे से इडली को बाहर निकालें। आपकी सॉफ्ट और स्पंजी इडली तैयार है।

  • अगर आप सूजी की जगह चावल या उड़द दाल से इडली बना रही हैं, तो पीसते समय 2 चम्मच भीगा हुआ पोहा मिलाएं। इससे इडली बहुत सॉफ्ट बनेगी।
  • घोल को बनाते समय पानी धीरे-धीरे डालें। ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा घोल नहीं होना चाहिए।
  • कड़ाही का पानी पहले से उबलने रख दें। पहले से गरम भाप में इडली रखने से वो हल्की और फूली-फूली बनती है।
  • इडली को 15-18 मिनट के लिए ही स्टीम करें, वरना किनारे सूख जाएंगे और ऊपर से दरारें आ जाएंगी।

image credit-magnific

अगर आपकी इडली भी सॉफ्ट नहीं बनती है या घर में स्‍टैंड नहीं है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि घर में ऊपर दिए गए इन तरीकों से बनाएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।