भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पावन पर्व बिना कान्हा के पसंदीदा माखन, मिश्री और पंजीरी के अधूरा माना जाता है। अक्सर कामकाजी महिलाओं के लिए बिजी लाइफस्टाइल के कारण पूजा के लिए कई तरह के पकवान और पारंपरिक प्रसाद तैयार करना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अगर आप भी समय की कमी से जूझ रही हैं, तो अब चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जन्माष्टमी 2026 के इस खास मौके पर आप महज 15 मिनट के अंदर दो बेहद आसान और पौष्टिक पंजीरी बनाकर बाल गोपाल को भोग लगा सकती हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि पंजीरी के झटपट तैयार होने वाली रेसिपीज क्या है? जानते हैं...
15 मिनट में पंजीरी कैसे बनाएं?
अगर आप पंजीरी के लिए आसान रेसिपीज सर्च कर रहे हैं तो यहां दी गई विधियां ट्राई करें-
1. क्रिस्पी मखाना-ड्राई फ्रूट्स पंजीरी
मखाना और मेवों से तैयार यह पंजीरी स्वाद में बेमिसाल होने के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है।
जरूरी सामग्री:
- मखाना - 2 कप
- काजू और बादाम - आधा कप (बारीक कटे हुए)
- खरबूजे के बीज - 2 चम्मच
- सूखा नारियल - आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
- देशी घी - 2 से 3 छोटे चम्मच
- पिसी हुई चीनी (बूरा) - 1 कप
- हरी इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
मखाने की पंजीरी कैसे बनाएं?
यहां दिए गए स्टेप्स मखाने की पंजीरी बनाने में आपके काम आ सकते हैं-
- सबसे पहले कड़ाही में एक छोटा चम्मच देशी घी डालें और हल्का गर्म करें। इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर तब तक लगातार चलाते हुए भूनें, जब तक वे एकदम कुरकुरे न हो जाएं।
- भुने हुए मखानों को अलग प्लेट में निकाल लें। अब कड़ाही में थोड़ा और घी डालें और उसमें बादाम, काजू व खरबूजे के बीजों को हल्का सुनहरा रंग आने तक सेंक लें। सबसे आखिर में घिसा हुआ नारियल डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें और सारी चीजों को ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब सभी भुनी हुई चीजें पूरी तरह ठंडी हो जाएं, तब उन्हें मिक्सी के जार में डालें। मिक्सर को पल्स मोड पर रोक-रोककर चलाएं ताकि मेवों और मखाने का दरदरा पाउडर तैयार हो सके।
- अब इस दरदरे पिसे हुए मिश्रण को किसी बड़े बर्तन में निकालें। इसमें स्वादानुसार पिसी हुई चीनी (बूरा) और खुशबू के लिए इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर दूध के साथ मिश्रण को अच्छे से मिलाएं
- अब एक थाली या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर उसे चिकना कर लें। फिर चम्मच की मदद से बराबर फैलाएं। ऊपर से कटे हुए पिस्ते डालकर हल्का सा दबा दें। अब चाकू की मदद से मनचाहे टुकड़ों में काट लें।
यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026 पर लड्डू गोपाल को लगाएं 5 फ्लेवर में धनिया पंजीरी का भोग, पढ़ें आसान रेसिपी
2. इंस्टेंट नारियल और मिल्क पाउडर पंजीरी
अगर आप पारंपरिक पंजीरी से कुछ अलग हटकर और कम मेहनत में कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो नारियल की यह पंजीरी एकदम सही विकल्प है। इसे आप बर्फी का आकार भी दे सकती हैं।
जरूरी सामग्री:
- कद्दूकस किया नारियल या नारियल बुरादा - 2 कप
- दूध - आधा कप
- चीनी - आधा कप
- मिल्क पाउडर - 1 कप
- देशी घी - 1 चम्मच
- इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
- बारीक कटे पिस्ते - सजावट के लिए
बनाने का आसान तरीका
यहां दिए गए स्टेप्स नारियल पंजीरी बनाने में आपके काम आ सकते हैं-
- कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें। अब इसमें नारियल का बुरादा डालें और धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए हल्का सा भून लें।
- भुने हुए नारियल में दूध और चीनी मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक चीनी अच्छी तरह से घुल न जाए और नारियल पूरा दूध न सोख ले।
- अब कड़ाही में मिल्क पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें।
- 4 से 5 मिनट में जब मिश्रण कड़ाही के किनारों को छोड़ने लगे और एक नरम आटे की तरह इकट्ठा होने लगे, तो गैस बंद कर दें।
- एक थाली या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर उसे चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को थाली में निकालें और चम्मच की मदद से बराबर फैलाएं। ऊपर से कटे हुए पिस्ते डालकर हल्का सा दबा दें। 5 मिनट ठंडा होने के बाद इसे चाकू की मदद से मनचाहे टुकड़ों में काट लें।
विशेष टिप: अगर आपके पास मिल्क पाउडर न हो, तो आप इसे कंडेंस्ड मिल्क के साथ भी बना सकती हैं।
निष्कर्ष
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को शुद्ध और सात्विक भोग अर्पित करने का अपना विशेष धार्मिक महत्व है। समय की कमी के बावजूद ये दोनों पंजीरी रेसिपीज न केवल आपका समय बचाएंगी, बल्कि स्वाद और परंपरा का बेहतरीन मेल भी है।
यह भी पढ़ें- आटे-सूजी को भूल जाओ, सत्तू से बनाएं बच्चों के लिए स्वादिष्ट पंजीरी, 30 मिनट में तैयार हो जाएगी यह आसान रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
