Paneer Dry Fruit Pulao Recipe: त्योहार के मौके पर घरों में अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे में महिलाओं का आधे से ज्यादा समय किचन में बीत जाता है, जिसके कारण वह त्योहार का पूरा आनंद नहीं उठा पाती हैं। इस समस्या से बचने के लिए अधिकतर महिलाएं ऐसी रेसिपी तलाशती हैं, जो फेस्टिवल को खास बनाएं और ऑन-इन-वन डिश भी हो।

अगर आप भी रक्षाबंधन 2026 पर रसोई में घंटों खड़े रहने होने के बजाय, अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताना चाहती हैं। तो पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव जरूर बनाएं। इसका लाजवाब स्वाद त्योहार की खुशी को दोगुना कर देगा। नीचे लेख में जानें इसे बनाने की आसान विधि।

Paneer Dry Fruit Pulao बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

रक्षाबंधन 2026 के लिए 'ऑल-इन-वन'पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव परफेक्ट रेसिपी है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। नीचे लेख में जानें-

  • पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव को बनाने के लिए लंबे दाने वाले चावल लें।
  • चावल को पकाने से पहले 20-30 मिनट जरूर भिगोएं, इससे पुलाव खिले-खिले बनेंगे।
  • पनीर को ज्यादा देर न भूनें, वरना वह रबर जैसे कड़े हो जाएंगे। चाहें तो इन्हें बिना तले भी डाल सकते हैं।
  • किशमिश को धीमी आंच पर भूनें, जिससे वे जले नहीं।
  • चावल और पानी का सही माप रखें वरना पुलाव चिपचिपा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Laung Lata Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी खस्ता और रसीली लौंग लता मिठाई, 15 मिनट में होगी तैयार

इस रेसिपी को आप रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे खास त्योहारों पर ट्राई कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इसे आप जब कुछ कम समय में स्पेशल खाने का मन हो, तब भी बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।     

Image Credit- ai