आजकल शहरों में लोग फ्रोजन स्नैक्स ज्यादा खाने लगे हैं। यह लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है, क्योंकि इसके लिए आपको कोई तैयारी नहीं करनी पड़ती। बस बाहर से आलू टिक्की, समोसा, पकोड़े या कटलेट जैसे स्नैक्ट का पैकेट लेकर आएं और घर में इसे तेल में तल लें। सुपरमार्केट, किराना स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी यह मिलने लगा है, लेकिन यह सेहत के लिए उतना भी फायदेमंद नहीं है, जितना आप सोच रही हैं। अक्सर महिलाएं इसे घर पर इसलिए तलने का सोचती हैं क्योंकि उनका मानना है कि बाहर लोग अच्छा तेल यूज नहीं करते, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे कई दिनों तक स्टोर करने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनी इन फ्रोजन फूड में कितना प्रिजर्वेटिव्स मिलाती हैं, आप सोच भी नहीं सकतीं। इसलिए, आज के इस आर्टिकल में हम आपको पोटैटो स्माइली स्नैक्स बिना मैदा और चीज के बनाने का सही तरीका विस्तार से बताएंगे।
ब्रेड और कॉर्न फ्लोर से बनाने की सामग्री

पोटैटो स्माइली स्नैक्स बनाने का सही तरीका

इसे बनाते समय आपको ध्यान रखना है कि आलू को बहतु ज्यादा न उबालें की यह गीला हो जाए। इसके साथ ही जब आप इसे मिक्स करेंगी, तो कोई भी गांठ नहीं रहनी चाहिए। आलू तैयार करने के बाद आपको ब्रेड स्लाइस को पानी में डालकर गीला करना है। आपको इसके किनारे निकाल देने हैं, लेकिन आप इसे किनारे के साथ भी बनाती हैं, तो कोई दिक्कत नहीं होगी, बस कलर में हल्का फर्क आ सकता है।

  • बच्चों के लिए बना रही हैं, तो इसे बहुत ज्यादा तीखा न करें। अगर आपके पास कॉर्न फ्लोर नहीं है, तो आप चावल का आटा भी मिला सकती हैं। इससे भी यह क्रिस्पी बनता है। आप इसे स्टोर करके भी रख सकती हैं अगर आप फ्रिज में रखने का समय बचाना चाहती हैं, तो बेहतर होगा कि आप इसमें चावल का आटा मिला दें। इससे ब्रेड अच्छी तरह सेट हो जाएगा और स्माइली का आकार बनाना आसान होगा।
  • मिश्रण तैयार होने के बाद आपको इसे बेलन की मदद से बेलकर एक बराबर मोटाई करनी है, ताकि यह कहीं से ज्यादा पतला या ज्यादा मोटा न लगे। आप इस किसी बड़े प्लेन में फैला सकती हैं, जिससे इसे बेलना आसान होगा।
  • स्माइली का डिजाइन बनाने के लिए आप छोटे ढक्कन का यूज कर सकती हैं। इसके अलावा आप आंखों के निशान के लिए स्ट्रॉ या पेंसिल का यूज कर सकती हैं। डिजाइन बनाने के बाद इसे प्लेट में अलग-अलग फैला कर रखें। ऐसा करने पर यह आपस में चिपकेंगे नहीं। 

न करें यह गलिती

कुछ मिनटों तक डीप फ्राई या एयर फ्राई करके इसे पकाया जा सकता है, लेकिन इसे बहुत तेज आंच पर न पकाएं। ऐसा करने पर ऊपर से यह जल्दी लाल हो जाता है, लेकिन अंदर से कच्चा ही रह जाता है। यही कारण है कि जब आप इसे तेल से बाहर निकालती हैं, तो कुछ ही मिनटों में यह सॉफ्ट हो जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific